कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी 6 सितंबर को यूरिोपियन देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 13 सितंबर तक विदेश में ही रहेंगे। राहुल यूरोपियन देशों के सांसदों से मिल कर अपने विचार भी रखेंगे। राहुल तब विदेश यात्रा पर जब भारत में 8 से 10 सितंबर तक जी-20 के तहत 26 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिखर सम्मेलन कर रहे हैं। नई दिल्ली में होने वाले इस शिखर सम्मेलन पर दुनिया की निगाहें लगी हुई है। राहुल गांधी जब भी विदेश गए हैं, तब उन्होंने भारत और पीएम मोदी की आलोचना ही की है। कभी देश के मुसलमानों को असुरक्षित बताया तो कभी भारत में लोकतंत्र को खतरा बताया। राहुल का कहना रहा कि नरेंद्र मोदी के शासन में भारत बहुत पिछड़ गया है। भारत और मोदी पर राहुल गांधी का अपना नजरिया है, लेकिन भारत में मजबूत लोकतंत्र है, इसलिए तो 26 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। इन राष्ट्राध्यक्षों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक भी शामिल हैं। ऋषि सुनक ने तो नई दिल्ली आने से पहले ही कह दिया है कि यह भारत का समय है। सुनक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर प्रशंसा की है। शिखर सम्मेलन में भी सुनक ऐसी ही प्रशंसा करेंगे। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका मोदी और भारत को कितना महत्व दे रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन चार दिनों तक भारत में ही रहेंगे। आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति विदेश में किसी देश में अधिकतम दो दिन रुकते हैं। जो बाइडेन 8 सितंबर को तड़के साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका 11 सितंबर को वापस जाने का कार्यक्रम है। जो बाइडेन भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और मोदी की प्रशंसा कर चुके हैं। स्वाभाविक है कि शिखर सम्मेलन में भी भारत की नीतियों की प्रशंसा करेंगे। जो बाइडेन लगातार चार दिन दिल्ली में रहेंगे, लेकिन एक बार भी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। कुछ वर्ष पहले तक अमेरिका के राष्ट्रपति जब भारत आते थे तो संतुलन बनाए रखने के लिए पाकिस्तान भी जाते थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ती भारत की धाक के मद्देनजर इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति सिर्फ भारत की यात्रा ही करेंगे। वैसे भी अब दुनिया का भी राष्ट्राध्यक्ष पाकिस्तान नहीं जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान आतंकी देश की श्रेणी में आ गया है और भुखमरी के कगार पर खड़ा है।
दिल्ली दुल्हन की तरह सजा:
जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम् में शानदार तैयारियां की गई है। यहां एक ऐसा सभागार बनाया गया है जिसमें सात हजार प्रतिनिधि एक साथ बैठक सकते हैं। चूंकि वेद भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसलिए आज के दौर को वेदों से भी जोड़ा गया है। भारत मंडपम् में यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि भारत की सनातन संस्कृति कितनी समृद्ध है। 26 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत मंडपम् में ही अधिकृत बैठक करेंगे। दिल्ली महानगर में भी जगह जगह भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप सजावट की गई है।
मोबाइल एप लॉन्च:
जी-20 शिखर सम्मेलन की विभिन्न गतिविधियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जी-20 इंडिया नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि इस एप में सभी जानकारियां उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्रियों से भी कहा गया है कि वे अपने मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करें।
S.P.MITTAL BLOGGER (07-09-2023)

Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511
No comments:
Post a Comment