Saturday 14 September 2024

केजरीवाल की रिहाई से हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान।सचिन पायलट का अशोक गहलोत पर फिर हमला।दारा का कार्टून।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बहुचर्चित शराब घोटाले में 13 सितंबर को जेल से बाहर आ गए है। केजरीवाल ने कहा कि जेल में उनकी इच्छा शक्ति और मजबूत हुई है, इसलिए वे सौ गुना ज्यादा ताकत के साथ काम करेंगे। केजरीवाल जेल से तब बाहर आए है, जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे है। पजंाब की तरह हरियाणा में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का समझौता कांग्रेस के साथ नहीं हुआ है, इसलिए आम ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए है। इन चुनावों में कांग्रेस कुछ ही ज्यादा उत्साहित है और कांग्रेस को उम्मीद है कि वह अपने दम पर सरकार बना लेगी। केजरीवाल अब हरियाणा में धुआंधार प्रचार करेंगे। चूंकि हरियाणा दिल्ली की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए हरियाणा में केजरीवाल का खास प्रभाव है। केजरीवाल के प्रचार से कांग्रेस को नुकसान होगा। जहां तक भाजपा का सवाल है तो फिलहाल कांग्रेस के मुकाबले भाजपा की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। लेकिन यदि आम के उम्मीदवार मजबूत होते हैं तो फिर भाजपा को फायदा मिल सकता है।

गहलोत पर फिर हमला:
13 सितंबर को राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और मौजूदा समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राजनीतिक हमला बोला है। पायलट ने कहा कि पायलट ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग पर से लोगों का भरोसा उठ गया है। इसलिए आयोग को भंग कर देना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि आयोग में अभी वो ही सदस्य कार्यरत हैं जिनकी नियुक्ति अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहते हुए की थी। पायलट ने कांग्रेस के शासन में भी आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। मालूम हो कि गहलोत द्वारा नियुक्त सदस्य बाबूलाल कटारा पर रिश्वत लेकर प्रश्न पत्र आउट करने का आरोप लगा है। जबकि एक अन्य सदस्य रामूराम राइका पर अपने बेटे बेटी के लिए प्रश्न आउट करने का आरोप लगा।

दारा का कार्टून:
केजरीवाल की रिहाई पर कार्टूनिस्ट जसवंत दारा ने सटीक कार्टून बनाया है। इस कार्टून को मेरे फेसबुक पेज www.facebook.com/SPMittalblog पर देखा जा सकता है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (14-09-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment