Tuesday 10 September 2024

राहुल गांधी की सोच से मुस्लिम महिलाएं भी स्वतंत्र होकर जीवन यापन कर सकेंगी।राहुल गांधी पप्पू नहीं बल्कि राजनीति की गहरी सोच रखने वाले नेता है-सैम पित्रोदा।

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर है। 9 सितंबर को डलास में टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्राओं से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की सोच है कि महिलाओं को घरों तक सीमित रखा जाए। जबकि मैं चाहता हंू कि भारतीय महिलाएं स्वतंत्र होकर सब कुछ करे। मैं महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में हंू। अमेरिका में राहुल गांधी ने जो बयान दिया उसके बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि भारत की मुस्लिम महिलाएं भी स्वतंत्र होकर जीवन यापन कर सकेंगी। जब भारत की मुस्लिम महिलाएं अमेरिकी महिलाओं की तरह स्वतंत्र होंगी तब इसका असर पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की महिलाओं पर भी पड़ेगा। भारत में मुस्लिम आबादी करीब 20 करोड़ मानी जाती है। महिलाओं की आधी संख्या होती है। इस हिसाब से भारत में भी 10 करोड़ मुस्लिम महिलाएं है। मुस्लिम परिवारों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं किस पर्दा प्रथा के साथ रहती है, सह किसी से भी नहीं छिपा है। मुस्लिम परपंराओं के अनुसार शहरी क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज जाने वाली अनेक मुस्लिम छात्राएं हिजाब और बुर्के का भी उपयोग करती हैं। कर्नाटक जैसे राज्यों में तो हिजाब को लेकर आंदोलन भी हुए हैं। लेकिन अब जब भारत की सभी मुस्लिम महिलाओं के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की बात राहुल गांधी कर रहे है, तब उम्मीद की जानी चाहिए कि मुस्लिम महिलाओं की स्थिति में भी सुधार होगा। यदि राहुल गांधी की सोच की तरह भारत की महिलाएं सब कुछ करने के लिए स्वतंत्र होंगी तो फिर देश में महिलाओं के बीच भेदभाव भी नहीं होगा। राहुल गांधी को यह पता होगा कि मुस्लिम देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में ऐसे अनेक कट्टरपंथी संगठन हैं जो महिलाओं को शिक्षा देने के पक्ष में नहीं है। अफगानिस्तान में तो तालिबान के कब्जे के बाद तो लड़कियों के स्कूलों तक को बंद कर दिया गया है।
 
राहुल गांधी पप्पू नहीं:
ओवर सीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के आयोजक सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है। बल्कि राजनीति में गहरी सोच रखने वाले नेता है। राहुल गांधी की प्रगतिशील सोच के कारण ही भारत में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेंगे। राहुल गांधी की राजनीतिक सूझबूझ के कारण ही भारत में विपक्ष एकजुट हुआ है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (10-09-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment