Monday 12 June 2017

#2674
कांग्रेसी कभी सरेआम गौ माता को काट कर मांस खाते हैं तो कभी आर्मी चीफ को सड़क का गुंडा बताते हैं। आखिर भारत माता से क्या चाहते हैं कांग्रेसी? 
======================
जिस भारत पर कांग्रेस ने 50 वर्षों तक शासन किया, आज वही कांग्रेस भारत माता को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। केरल में कांग्रेसियों द्वारा सरेआम गौमाता को काट कर खाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने हमारे आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को सड़क का गुंडा बता दिया। हालांकि दीक्षित ने इस बयान पर माफी मांग ली है। लेकिन इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है। कांग्रेस न तो गौमाता का सम्मान करती है और न ही हमारी सेना का। यदि हमारी सेना सीमाओं की रक्षा नहीं करती तो कांग्रेस 50 वर्षों तक देश पर शासन भी नहीं कर सकती थी। संदीप दीक्षित उन्हीं कांग्रेसी श्रीमती शीला दीक्षित के बेटे है, जिन्होंने 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी का सुख भोगा है। यदि हमारी सेना के आर्मी चीफ सड़क के गुंडे होते तो संदीप दीक्षित की माताजी 15 वर्षों तक देश की राजधानी दिल्ली पर शासन नहीं कर सकती थी। समझ में नहीं आता कि आखिर कांग्रेस के नेता भारत माता से चाहते क्या हैं? मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर केन्द्र सरकार को हटाने के लिए मदद मांगते हैं तो गुलाम नबी आजाद जैसे नेता हमारे कश्मीर पर भारत का कब्जा बताते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस और उसके नेता सत्ता के बिना बैचेन है। इसलिए भारत माता को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अपने शासन में जो नीतियां अपनाई, उसकी प्रेरणा से संसद में आज कांग्रेस के मात्र 44 सदस्य ही है। कमोबेश यह हालात राज्यों की विधानसभा में भी है। अभी हाल ही में यूपी में सम्पन्न हुए चुनावों में तो 450 में से 10 सदस्य भी जीत कर नहीं आए हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस और उसके नेता देश की जनता के मूड़ को भांप नहीं रहे हैं। यह माना कि लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है। लेकिन यदि कांग्रेस के नेता भारत माता का अपमान करते रहे तो फिर कांग्रेस विपक्ष के लायक भी नहीं रहेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा शासित राज्यों में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। लेकिन राहुल गांधी उन कांग्रेसियों पर कोई कार्यवाही नहीं करते जो खुले आम भारत माता को अपमानित करते हैं। ऐसा नहीं कि देश के आम लोग वर्तमान सरकार की सारी नीतियों से खुश हों। लेकिन जब कांग्रेस के नेता भारत माता को अपमानित करने वाले बयान देते हें तो वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी बेअसर हो जाती है। कांग्रेस को हमारी सनातन संस्कृति और सेना का सम्मान करना चाहिए। 
(एस.पी.मित्तल) (12-06-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment