Friday 30 August 2024

भारत में इस्लामिक जिहाद को रोकने के लिए बजरंग दल के 57 लाख कार्यकर्ता सक्रिय।गाय हिंदू समाज के लिए प्राणदायिनी है। हर कीमत पर रक्षा करेंगे।महापुरुषों और देवताओं का इतिहास बता कर हिंदू धर्म की रक्षा होगी।बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज धनोरिया की ज्वलंत मुद्दों पर दो टूक।

विश्व हिंदू परिषद के साठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में अजमेर में आयोजित विभिन्न समारोह में भाग लेने आए बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज धनोरिया से ज्वलंत मुद्दों पर संवाद हुआ। धनोरिया ने कहा कि बजरंग दल विहिप की युवा शाखा ही है। इसलिए विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति में जो निर्णय होते हैं, उन पर ही बजरंग दल अमल करता है। उन्होंने बताया कि देश में मौजूदा समय में बजरंग दल के 57 लाख सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बजरंग दल से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ी हुई है। इन सबके हिसाब से बजरंग दल से एक करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। दुर्गा वाहिनी भी विहिप की महिला शाखा है। धनोरिया ने बताया कि 1984 में संतों की धर्म सभा में गुलामी के भावों को हटाने का संकल्प लिया गया। इसी में कहा गया कि देश में तीन हजार ऐसे मंदिर हैं जिन्हें मुस्लिम आक्रमणकर्ताओं ने तोड़ा। बजरंग दल का प्रयास है कि तोड़े गए तीन हजार मंदिरों को पुराने स्वरूप में लौटाया जाए। इसी के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण किया गया है। अब वाराणसी में काशी विश्वनाथ और मथुरा श्रीकृष्ण के मंदिर परिसर से गुलाम के चिन्हों को हटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ, लेकिन आज भी भारत में गुलामी के चिह्न कायम है। कायदे से तो पाकिस्तान के बन जाने के बाद भारत में हिंदू धर्म स्थलों का जीर्णोद्धार हो जाना चाहिए था, लेकिन 78 साल गुजर जाने के बाद भी हिंदू समुदाय के लोग अपने धार्मिक स्थलों के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। धनोरिया ने कहा कि इस्लामिक जिहाद के कारण भारत में भी कट्टरपंथी सोच बढ़ रही है। गौ तस्करी, लव हिजाद, लैंड जिहाद जैसे कृत्य बताते हैं कि आज भी हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है। बहुतसे लोग देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। ऐसे अनेक लोगों के चेहरे अब बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गाय हमारे लिए एक पशु नहीं है बल्कि गाय हिंदू समाज के लिए प्राणदायिनी है। गौ माता की रक्षा बजरंग दल हर कीमत पर करेगा। उन्होंने बताया कि दल के कार्यकर्ताओं ने अब तक एक करोड़ से भी ज्यादा गायों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। विश्व हिंदू परिषद ने गाय को लेकर जो अभियान चलाया उसके अंतर्गत ही राज्यों में सरकारी स्तर पर गौ सेवा आयोग बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के माध्यम से भी देश भर में अनेक गौशालाओं का संचालन हो रहा है। हमारे ही कार्यकर्ता तस्करों को पकड़ कर गौ माता को कत्लखाने जाने से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि गाय का दूध तो अमृत के समान है ही साथ ही गौ माता का मूत्र और गोबर अब जैविक खेती के काम आने लगा है। देश में गौ माता के कारण ही जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। कृषि वैज्ञानिक भी मानते हैं कि गोबर और गोमूत्र से तैयार खाद खेती के लिए बहुत उपयोगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार कर रहे है। धनोरिया ने कहा कि स्कूली शिक्षा से ही हमारे देवताओं और महापुरुषों के बारे में जानकारी देने का काम भी किया जा रहा है। अब राम कृष्ण और हनुमान के जीवन के बारे में बताने के साथ साथ वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि की वीरता की कहानियां भी बाल्यकाल से ही बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का गौरव पूर्ण इतिहास है। दुनिया में सनातन संस्कृति एकमात्र संस्कृति है जो सभी परंपराओं और मान्यताओं को एक साथ लेकर चल सकती है। धनोरिया ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से देश भर में घर वापसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले इस्लामिक शासन और अंग्रेजों के शासन में हिंदुओं को मुसलमान और ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। ऐसे लोगों के पूर्वज हिंदू ही रहे। इसलिए घर वापस अभियान चलाया गया है। पचास हजार लोगों को प्रतिवर्ष घर वापसी करवाई कर रही है। सबसे खास यह है कि यह घर वापसी जोर जबरदस्ती से नहीं बल्कि सेवा कार्यों से हो रही है। हम गली मोहल्लों में चिकित्सा शिक्षा, समाज सेवी का काम करते हैं। हमारे सेव कार्यों से प्रभावित होकर ही लोग सनातन धर्म में वापस आ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के साठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414666374 पर प्रदेश मंत्री एडवोकेट शशि प्रकाश इंदौरिया से ली जा सकती है। 


S.P.MITTAL BLOGGER (30-08-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment