Thursday 1 August 2024

पटेल मैदान पर पैक्टिस के लिए खिलाडिय़ों को अभी तक भी अनुमति नहीं मिली।विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देशों पर अजमेर नगर निगम अमल नहीं कर रहा है।तबादले को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉक्टर भारती दीक्षित तटस्थ भूमिका में।

पटेल मैदान पर पैक्टिस के लिए खिलाडिय़ों को अभी तक भी अनुमति नहीं मिली।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के निर्देशों पर अजमेर नगर निगम अमल नहीं कर रहा है।

तबादले को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉक्टर भारती दीक्षित तटस्थ भूमिका में।
=================

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में अजमेर के पटेल मैदान को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विकसित किया गया है। लेकिन अब स्थानीय खिलाडिय़ों को स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। निगम प्रशासन ने पटेल मैदान के सभी दरवाजों पर ताले लगा दिए हैं। जिसकी वजह से वरिष्ठ नागरिक मॉर्निंग वॉक भी नहीं कर पा रहे हैं। खिलाडिय़ों की समस्याओं को देखते हुए अजमेर के भाजपा विधायक ओर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गत 27 जुलाई को जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित और निगम आयुक्त देशलदान को सर्किट हाउस बुलाया और निर्देश दिए कि स्थानीय खिलाडिय़ों को स्पोटर्स कॉम्प्लैक्स में प्रैक्टिस करने की अनुमति दी जाए। इस पर दोनों अधिकारियों ने सहमति भी जताई। लेकिन निगम प्रशासन ने अभी तक भी खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं दी है। इससे खिलाडिय़ों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवाल उठता है कि निगम प्रशासन जब विधानसभा अध्यक्ष के ही निर्देशों की पालना नहीं कर रहा, तब आखिर किस के आदेश और निर्देश चाहिए। राजनीतिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण बात है कि नगर निगम पर भाजपा का ही शासन है। ऐसे में उम्मीद की गई थी कि देवनानी के निर्देशों की तुरंत पालना की जाएगी। लेकिन अभी तक भी ऐसा नहीं हुआ है। जहां तक जिला कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित का सवाल है तो वे तटस्थ की भूमिका में है। जानकार सूत्रों के अनुसार प्रदेश में आईएएस के जो तबादले होने हैं उनमें डॉ. दीक्षित का नाम भी शामिल है। ऐसे में डॉ. दीक्षित किसी विवाद में पड़ना नहीं चाहती है। जबकि निगम आयुक्त देशलदान को निगम की मेयर श्रीमती ब्रज लता हाडा के आदेशों का इंतजार है। स्थानीय खिलाडिय़ों को स्पोटर्स कॉम्प्लैक्स में नि:शुल्क प्रैक्टिस करने दी जाए इसका निर्णय मेयर के स्तर पर होना है। निगम ने अभी तक जो योजना बनाई है उसके मुताबिक स्पोट्र्स कॉम्प्लैक्स को ठेके पर देकर खिलाडिय़ों से भी शुल्क वसूला जाएगा। कॉम्प्लेक्स में बने स्पोर्ट्स के कुछ स्थानों को ठेके पर दे भी दिया गया है। ऐसे में कोई भी ठेकेदार अपने कब्जे वाले खेल स्थान को नि:शुल्क उपयोग करने की अनुमति नहीं दे रहा। 

S.P.MITTAL BLOGGER (01-08-2024)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment