Monday 7 October 2024

राजस्थान में भाजपा के सुस्त सदस्यता अभियान को गति देने के लिए समीक्षा समिति गठित।ओंकार सिंह लखावत को संयोजक बनाया।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में एक करोड़ 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी तक 40 लाख सदस्य भी नहीं बन पाए। मंत्री और विधायकों को अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में 60 हजार सदस्य बनने का लक्ष्य दिया, लेकिन 15 हजार सदस्य भी नहीं बन पाए। प्रदेश में सुस्त सदस्यता अभियान को लेकर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने भी नाराजगी जताई। असल में कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक सदस्यता अभियान को लेकर गंभीर नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए अब प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति की घोषणा की है। इसका प्रदेश संयोजक राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत को बनाया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और एससी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति का काम विधानसभा स्तर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा करना होगा। समिति यह पता लगाएगी कि किन कारणों से अभियान को गति नहीं मिल रही। यदि कोई बाधा होगी तो उसे हटाया भी जाएगा। जानकार सूत्रों के अनुसार लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान नहीं चलने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ भी चिंतित है। इसलिए प्रदेश संगठन में पूर्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके लखावत को समीक्षा समिति का संयोजित नियुक्त किया गया है। लखावत को संगठन का खास अनुभव है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में लखावत को महारत हासिल है। लखावत अनुशासन प्रिय नेता भी माने जाते हैं। मौजूदा समय में भी लखावत के पास भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष का दायित्व है। लखावत की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब प्रदेश भर में सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। 

S.P.MITTAL BLOGGER (06-10-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment