Tuesday 8 October 2024

आदर्श नगर का गरबा अजमेर के लिए आदर्श बना। महिलाओं ने संभाल रखी है कमान। नौसर माता मंदिर में 11 अक्टूबर को 108 कन्याओं का पूजन।

अजमेर में चल रहे नवरात्र महोत्सव के दौरान आदर्श नगर में भी गरबा का आयोजन हो रहा है। आदर्श नगर पहले से ही अजमेर की एक विकसित आवासीय कॉलोनी है। आदर्श नगर की साख के अनुरूप गांधी मैदान में गरबा हो रहा है। इस धार्मिक समारोह में 7 अक्टूबर को मुझे और मेरी पत्नी अचला मित्तल को भी भाग लेने का अवसर मिला। भले ही मैदान में गरबा करने वाले युवक.युवतियों और बुजुर्गों की भीड़ हो लेकिन पूरा दृश्य बेहद ही अनुशासित था। इस आयोजन की कमान कॉलोनी की महिलाओं के पास थी। महिलाओं ने अपनी मित्र मंडली बना रखी है, उसी के बैनर तले यह धार्मिक आयोजन हो रहा है। इसमें कालोनी के पंजीकृत परिवारों के सदस्य ही भाग लेने के लिए अधिकृत है। यही वजह है कि इस समारोह में होई हुड़दंग देखने को नहीं मिलता। मैदान में गरबा करने वालों को एंट्री पास दिए गए है। गरबा नृत्य के प्रति बच्चों के साथ बुजुर्ग महिलाओं में भी जोश देखा गया। भले ही सास.बहू के विवाद घर-घर में हो, लेकिन आदर्श नगर में सास-बहू के एक साथ गरबा नृत्य करते देखा गय। इससे प्रतीत होता है कि आदर्श नगर में घर परिवार का माहौल भी अच्छा है। समारोह के अंत में विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मित्र मंडल की नीता टंडन, आशा रावत के साथ साथ क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह शेखावत, बाबूलाल अग्रवाल, गिरीश भासानी, दिनेश रघुवंशी, रमेश सोनी, लोकेंद्र शर्मा, तरुण खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल आदि की भी सक्रिय भूमिका है। पार्षद शेखावत ने बताया कि चूंकि आदर्श नगर का गरबा बेहद ही अनुशासित है इसलिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों की रुचि के कारण ही गांधी मैदान छोटा पड़ रहा है। इस धार्मिक आयोजन के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9829105964 पर गिरीश भासानी से ली जा सकती है।

 108 कन्याओं का पूजन:
नवरात्र महोत्सव के दौरान अजमेर की पुष्कर घाटी स्थित नौसर माता मंदिर में 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 108 कन्याओं का पूजन समारोह होगा। मंदिर के पीठाधीश रामा कृष्ण देव ने बताया कि गुरु माता ओमा कुमारी की प्रेरणा से नवरात्र महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। 11 अक्टूबर को कन्या पूजन से पहले कूष्माण्ड छाग बलि भी दी जाएगी। सायं सात बजे महाआरती और प्रसादी का आयोजन रखा गया है। 12 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे विसर्जन आरती की जाएगी। नौसर माता के धार्मिक आयोजनों की और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9828621920 पर रामा कृष्ण महाराज से ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER (08-10-2024)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment