Wednesday 29 August 2018

देश की राष्ट्रीय राजनीति में भूपेन्द्र यादव का महत्व बढ़ा।

देश की राष्ट्रीय राजनीति में भूपेन्द्र यादव का महत्व बढ़ा।
=====

अजमेर से जुड़े राज्यसभा के सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव का अब राष्ट्रीय राजनीति में महत्व और बढ़ गया है। जानकारों की माने तो नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और अमितशाह के नेतृत्व वाले संगठन के प्रमुख फैसलों में यादव की सक्रिय भूमिका है। 28 अगस्त को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में हुई बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जो प्रेस काॅन्फ्रेंस की उसमें भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी यादव को उपस्थिति रही। संसद की अनेक कमेटियों के अध्यक्ष भी यादव बने हुए हैं। यादव को प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के भरोसे का माना जाता है, इसलिए सत्ता और संगठन में यादव का असर है। पिछले एक वर्ष से यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रवास कर रहे हैं। संगठन के बड़े फैसले यादव की सहमति से हो रहे हैं। अमितशाह के लिए सूचनाएं जुटाने का कार्य भी यादव बखूबी निभा रहे हैं। हाल में अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश में संगठन स्तर पर प्रोग्राम। निर्धारित करने में यादव सक्रिय रहे। हालांकि पूर्व में यादव राजस्थान की राजनीति में भी सक्रिय थे, लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा व्यस्त हो जाने की वजह से यादव ने राजस्थान में रुचि दिखाना कम कर दिया है।
शिया नेताओं से वार्ताः
यादव इन दिनों देश के प्रमुख मुस्लिम शिया नेताओं से वार्ता कर रहे हैं। इसके पीछे उस धारणा को समाप्त करना है, जिसमें कहा जाता है कि मुसलमान भाजपा के साथ नहीं हैं। हालांकि समय-समय पर शिया मुसलमान भाजपा के प्रति समर्थन जता चुके हैं, लेकिन अगले वर्ष होने वाले लोकसभा के चुनाव के मद्दे नजर मुसलमानों को लेकर एक नई रणनीति बनाई जा रही है। शिया समुदाय के अनेक प्रमुख नेता यादव के सम्पर्क में है।
विवादों से दूरः
इसे सफल राजनीति के गुण ही कहा जाएगा कि यादव विवादों से दूर रहते हैं। विवाद से दूर रहने के लिए ही यादव हर कीमत चुकान को तैयार हैं। सूत्रों की माने तो विवादों से बचने के लिए ही यादव केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुए। हालांकि अब उनका प्रयास किसी मंत्री के प्रभाव से कहीं ज्यादा है। सत्तारूढ़ पार्टी की राष्ट्रीय राजनीति में इतना दाखल होने के बाद भी यादव व्यवहार कुशल बने हुए हैं। आम कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों आदि तक से सद्व्यवहार करते हैं।
एस.पी.मित्तल) (29-08-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment