Tuesday 28 August 2018

कांग्रेस की संकल्प रैली में आ रही भीड़ बताती है कि राजस्थान में राज बदल रहा है-अशोक गहलोत।

कांग्रेस की संकल्प रैली में आ रही भीड़ बताती है कि राजस्थान में राज बदल रहा है-अशोक गहलोत। चूरू की रैली में जबर्दस्त भीड़।
=====

28 अगस्त को कांग्रेस की ओर से चूरू पुलिस लाइन मैदान पर बीकानेर संभाग की संकल्प रैली की गई। इस रैली में संभाग के 35 विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस के पदाधिकारियों और आम लोगों ने भाग लिया। लोगों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया जो रैली समाप्ति तक जारी रहा। भीड़ इतनी थी कि चूरू आने वाले सभी मार्गों पर जाम लग गया। कांग्रेस की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के बाद अब संभाग स्तर पर संकल्प रैली की जा रही है। इस रैली में नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस को समर्थन देने का संकल्प करवाया जा रहा है। कांग्रेस एक रणनीति के तहत संभाग स्तर की रैली कर रही है। आमतौर पर संभाग मुख्यालयों पर रैली होती है, लेकिन कांग्रेस भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए रैली का स्थान तय कर रही है। चूंकि चूरू बीकानेर संभाग के मध्यम में है, इसलिए चूरू के पुलिस लाइन मैदान पर रैली की गई। राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच मतभेद होने की खबरों के बाद भी सभी स्थानों पर दोनों नेता मौजूद रहते हैं। चूरू रैली में जुटी भीड़ को देखते हुए गहलोत ने कहा कि ये भीड़ बताती है कि राजस्थान में राज बदल रहा है। प्रदेश के लोग जिस तरह से कांग्रेस के प्रति समर्थन दे रहे हैं उससे जाहिर है कि दिसम्बर में कांग्रेस की सरकार बनेगी। गहलोत ने जोधपुर संभाग में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा पर हमले के संबंध में कहा कि यदि कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता दोषी है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए। कांग्रेस कभी भी हिंसा में विश्वास नहीं करती है।
राजे ने किया जनता के साथ धोखा-पायलटः
रैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा राजे ने गत चुनावों में जो वायदे किए थे, उन्हें अपने पांच वर्ष के शासन में पूरा नहीं किया जनता अब इस धोखे का जवाब नवम्बर में होने वाले विधानसभ चुनाव में देगी। मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा निकालने के बजाए पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए। समझ में नहीं आता कि राजे किस बात की गौरव यात्रा निकाली रही हैं। आज प्रदेश की जनता  बुरी तरह त्रस्त है। मुख्यमंत्री अब कोई सी भी यात्रा कर ले, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की जीत को नहीं रोक सकती। रैली को कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। 
एस.पी.मित्तल) (28-08-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment