Saturday 16 December 2023

अजमेर में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल खंडेलवाल ने सुंदर कांड का हिंदी में काव्य अनुवाद किया।महिलाओं का समर्था सम्मेलन 17 दिसंबर को अजमेर में।

अजमेर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहनलाल खंडेलवाल ने सुंदरकांड का हिंदी में काव्य अनुवाद किया है। खंडेलवाल ने बताया कि सुंदरकांड अवधि भाषा में होने के कारण कई लोगों को अर्थ समझने में परेशानी होती है। लोगों खास कर युवाओं की परेशानी को देखते हुए ही उन्होंने हिंदी में अनुवाद किया है। चूंकि उन्हें गीत संगीत का शौक है, इसलिए उन्होंने हिंदी शब्दों को काव्य रूप दिया है। उनका प्रयास है कि सुंदरकांड को अधिक से अधिक लोग समझ सके। खंडेलवाल ने कहा कि यदि हम सुंदरकांड के अर्थ को समझते हैं, तो फिर हम किसी भी चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं। सुंदरकांड मनुष्य को अच्छे बुरे का ज्ञान भी करता है। उनको अनुभव है कि सुंदरकांड को समझने से जीवन भी सफल हो जाता है। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा में लिखा सुंदरकांड सौ पृष्ठ की पुस्तक में प्रकाशित किया जा रहा है। इसका मूल्य मात्र 50 रुपए रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों अजमेर में रामसुख दास जी महाराज के शिष्य श्री हरिशरण दास भागवत कथा का वाचन शास्त्री नगर स्थित भक्त प्रहलाद पार्क में रहे रहे हैं। यह भागवत कथा 18 दिसंबर तक चलेगी। इसके साथ ही 19 से 21 दिसंबर तक नानी बाई का मायरा का वाचन भी होगा। इसी बीच 18 से 21 दिसंबर तक दोपहर साढ़े बारह बजे से एक बजे तक कथा स्थल पर वे स्वयं सुंदरकांड का हिंदी भाषा में संगीतमय वाचन करेंगे। इस पुस्तक के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9352009347 पर मोहनलाल खंडेलवाल से ली जा सकती है।
 
समर्था सम्मेलन 17 को:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से जुड़े महिला समन्वय अजयमेरु की ओर से 17 दिसंबर को विजय लक्ष्मी पार्क में महिलाओं के लिए समर्था सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में 18 से 75 वर्ष की महिलाएं भाग ले रही हैं। अजमेर शहर, ब्यावर किशनगढ़, केकड़ी, पुष्कर सहित आसपास के गांव की दो हजार से भी ज्यादा महिलाएं सम्मेलन में भाग लेंगी। सम्मेलन की संयोजक डॉ. दीपिका शर्मा व मनीषी इंदौरिया ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रात: 11 बजे विजय लक्ष्मी पार्क में राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्रीय कार्यवाहिका प्रमिला एवं प्रांत कार्यवाहिका वंदना वजीरानी उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहेंगी। भारत का महिला विषयक चिंतन विषय पर जोधपुर की प्रीति गोयल व्याख्यान देंगी। सम्मेलन में महिलाओं की मौजूदा स्थिति और समस्याओं पर भी विमर्श होगा। सम्मेलन में समर्थ महिलाओं द्वारा तैयार हस्तकला उत्पाद की खरीददारी और जानकारी भी ली जा सकेगी। सम्मेलन के बारे में और अधिक जानकारी महिला समन्वयक वंदना प्रमुख से मोबाइल नंबर 9460611378 पर ली जा सकती है। 

S.P.MITTAL BLOGGER ( 16-12-2023)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment