Thursday, 19 June 2025

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री होने के कारण राजस्थान में अच्छी वर्षा हो रही है। गत वर्ष 7 करोड़ तो इस बार 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 जून को सांचौर में सीलू नर्बदेश्वर घाट पर पूजा अर्चना कर वंदे गंगाजल संरक्षण के अभियान में भाग लिया। इस मौके पर सीएम शर्मा ने कहा कि यह ईश्वर की कृपा है कि राजस्थान में गत वर्ष भी मानसून की अच्छी बरसात हुई और इस बार भी मानसून के शुरुआती चरण में ही प्रदेशभर में अच्छी बरसात हो रही है। उन्होंने कहा कि जब अच्छे लोग काम करते है तो ईश्वर की कृपा से परिणाम भी अच्छे आते है। उन्होंने बताया कि वर्षा के पानी को संरक्षित करने के लिए प्रदेश में वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान की शुरुआत जून से की गई थी। प्रदेश की 10 हजार ग्राम पंचायतों में जल स्त्रोतों से मिट्टी निकालने निकालने का काम हुआ। कोई एक करोड़ लोगों ने श्रमदान किया। एक करोड़ लोगों की संख्या बताती है कि सरकार के अभियान को कितना जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब गांव के तालाबों में पानी भरा होगा तो भूमिगत जलस्तर भी बढ़ जाएगा। इसका सीधा फायदा प्रदेश के किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी के मौसम में प्रदेश भर में बिजली कटौती नहीं की गई। स्थानीय फाल्ट की वजह से किसी जगह बिजली की सप्लाई बंद हो सकती है। लेकिन सरकार की ओर से इस बार एक घंटे की भी कटौती नहीं की गई। यह डबल इंजन की सरकार का फायदा है। सीएम शर्मा ने कहा कि गत वर्ष बरसात के मौसम में प्रदेश में 7 करोड़ पौधे लगाए गए, लेकिन इस बार 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएम शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। S.P.MITTAL BLOGGER (19-06-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment