दिल्ली में आप की सरकार बनवाने के बाद गायब हो गए राहुल गांधी
कांग्रेस के बड़बोले नेता दिग्विजय सिंह की बात का अर्थ निकाला जाए तो कहा जा सकता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने के बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी अज्ञातवास में चले गए। दिग्विजय सिंह ने 27 फरवरी को 'आज तकÓ न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सिंह ने कहा कि दिल्ली में आप ने जो किया वैसा ही राहुल गांधी कांग्रेस में करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस के कुछ पुराने नेताओं ने करने नहीं दिया। सिंह ने यह भी कहा कि पूर्व में राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो कार्यशालाएं आयोजित की थी। उनमें अरविंद केजरीवाल ने भी भाग लिया था। दिग्विजय सिंह के इस कथन से यह कहा जा सकता है कि केजरीवाल ने राहुल की कार्यशालाओं में जो सीखा, उसी के अनुरूप दिल्ली में संगठन खड़ा किया और भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ कर दिया। चूंकि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की बुरी गत हुई। इसलिए राहुल गांधी सरकार बनने के बाद दिल्ली छोड़कर चले गए। अब राहुल गांधी दिग्विजय सिंह को भी नहीं मिल रहे हंै। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का अध्यक्ष बनवा देना चाहिए। राहुल गांधी अपने नजरिए से कांग्रेस संगठन को मजबूत करना चाहते है। दिग्विजय सिंह के कथन में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इस कथन से भाजपा का वह आरोप सही साबित हो रहा है, जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में कांग्रेस जानबूझकर चुनाव हारी है। कांग्रेस के केजरीवाल के साथ मिल जाने की वजह से ही 70 विधायकों में से भाजपा के मात्र 3 विधायक बने 67 विधायक आप पार्टी के है। राजनीति में यह एक तरह से चमत्कार ही हुआ है। अब अरविंद केजरीवाल को यह बताना होगा कि क्या कभी उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशाला में भाग लिया? यहां पर सवाल भी उठता है कि आखिर कांग्रेस में वो कौन से नेता है जो राहुल गांधी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद क्या राहुल का विरोध करने वाले नेता सामने आएंगे।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511
No comments:
Post a Comment