Thursday 25 March 2021

युवाओं के जोश और उत्साह के साथ अजमेर में लगी शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा।युवा पीढ़ी ले सकेगी प्रेरणा - शोभाराम गहरवाल स्वतंत्रता सैनानी।शहीद भगत सिंह नौजवान सभी की प्रेरणादायक पहल।अजमेर के सुभाष उद्यान की दुर्दशा सुधारने की मांग।


क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को अजमेर के बी.के.कौल नगर स्थित अम्बे विहार आवासीय कॉलोनी के सार्वजनिक पार्क में सरदार भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। प्रतिमा का अनावरण करते हुए 93 वर्षीय स्वतंत्रता सैनानी शोभाराम गहरवाल ने कहा कि इस प्रतिमा से युवा पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा ले सकेगी। गहरवाल ने कॉलोनी की विकास समिति के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि पार्क में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े साहित्य को भी रखा जाए। प्रतिमा स्थापित करने के लिए गहलवाल ने शहीद भगत सिंह नौजवान सभा का आभार जताया। इस अवसर पर मौजूद आरएएस अधिकारी हेमंत स्वरूप माथुर ने कहा कि जब युवा पीढी का ध्यान कम्प्यूटर और टीवी पर केन्द्रित है तब भगत सिंह नौजवान संस्था ने क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा लगाने का काम किया है जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। अजमेर के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि कॉलोनी के पार्क में भगत सिंह के उन पत्रों को रखा जाए, जो उन्होंने जेल में रहते अपने परिजनों को लिखे। भगत सिंह के पत्र पढ़कर युवा पीढ़ी को पता चलेगा कि आजादी की कितनी कीमत चुकानी पड़ी है। समाजसेवी सुभाष काबरा ने कहा कि आज देश का जो माहौल है उसमें देशभक्ति की सख्त जरूरत है। देशभक्ति भगत सिंह को पढऩे और समझने से ही मिल सकती है। भगत सिंह नौजवान सभा के प्रमुख विजय तत्ववेदी ने कहा कि देशभक्ति के जज्बे को और मजबूत करने के लिए उनकी संस्था लगातार प्रयासरत है। बजरंग चौराहे के निकट शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार भी संस्था की ओर से किया गया। भगत सिंह की प्रतिमा को बनवाने और पार्क में स्थापित करने का खर्च भी संस्था के पदाधिकारियों ने वहन किया है। अम्बे विहार समिति के प्रमुख कुलवंत सिंह ने पार्क में प्रतिमा स्थापित करने के लिए संस्था का आभार प्रकट किया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। गायक यशवंत, महेश, चंचल, एतराज आदि ने अपने गीतों से माहौल को देशभक्तिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुविंदर सिंह, सेहमी, पवित्र कोठारी, प्रमोद जैन , विरल काबरा, रमेश सोनी, शिवरतन वैष्णव, गोविन्द स्वरूप उपाध्याय, अशोक पहलवाल, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, मनोज सेन, भुपेन्द्र सिंह राठौड़, पुनीत दाधिच, चन्द्र मोहन प्रजापति, शेर सिंह मुकुल खत्री आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। नौजवान सभा की गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9636007744 पर विजय तत्ववेदी (मिन्नी भाई) से ली जा सकती है।
सुभाष उद्यान की दुर्दशा सुधारी जाए :- 
अजमेर शहर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, अशोक जिंदल और प्रवीण जैन ने नगर निगम के आयुक्त खुशाल पारख को एक पत्र लिखकर सुभाष उद्यान की दुर्दशा को सुधारने की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना के अंतर्गत 13 करोड़ रुपए खर्च कर सुभाष उद्यान का सौन्दर्यीकरण किया गया, लेकिन मात्र एक वर्ष बाद ही उद्यान का बुरा हाल हो गया है। पानी के अभाव में पेड़-पौधे और घास सूख रही है। उद्यान में पांच-पांच हजार रुपए की कीमत वाले पेड़ लगाए गए। इसी प्रकार करोड़ों रुपया लाइट डेकोरेशन पर खर्च किया, लेकिन अब लाइटें भी बंद पड़ी है। फव्वारे बंद पड़े हैं। यहाँ तक की व्यायामशाला के उपद्राण भी खराब पड़े हैं। पत्र में मांग कई गई है कि उद्यान की समुचित देखभाल की जाए। यह दुर्दशा तब हो रही है जब लोगों से 5 रुपया प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। हालांकि सुबह घुमने वालों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। 
S.P.MITTAL BLOGGER (24-03-2021)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9602016852
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment