Thursday, 8 October 2026

कवि कुमार विश्वास को फिर नहीं मिला राज्यसभा चुनाव में भाजपा का टिकट। कांग्रेस राज में पत्नी मंजू शर्मा को राजस्थान लोक सेवा आयोग का सदस्य बनवाया था। लेकिन आरोपों के चले इस्तीफा देना पड़ा। ================ उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी सभी 8 उम्मीदवारों की घोषणा 5 अक्टूबर को कर दी है। इस सूची में सुप्रसिद्ध कवि और अब कथावाचक कुमार विश्वास का नाम शामिल नहीं है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का सांसद बनने के लिए कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चमचागिरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दे दिया। अपनी कविताओं और भाषणों में कुमार विश्वास ने योगी आदित्य नाथ को देश का योग्य प्रधानमंत्री बताया। 5 अक्टूबर को जब भाजपा के उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा होन वाली थी, उससे पहले राष्ट्रीय न्यूज चैनलों पर कुमार विश्वास का नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल हो गया। अधिकांश चैनल वाले कुमार विश्वास की उम्मीदवारी पक्की मान रहे थे। न्यूज चैनलों पर खबरों के प्रसारण के बाद कुमार विश्वास को बधाईया भी मिलना शुरू हो गई, लेकिन जब अधिकृत घोषणा हुई तो कुमार विश्वास का नाम गायब था। यानी लाख कोशिश के बाद भी कुमार विश्वास को भाजपा का उम्मीदवार नहीं बनाया गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजस्थान में जब कांग्रेस का शासन था, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा को राज्य लोकसभा सेवा आयोग का सदस्य मनोनीत किया था। सरकारी नौकरियां देने में यह आयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बात अलग है कि भ्रष्टाचार के कथित आरोप लगने के बाद मंजू शर्मा को सदस्य के पद से इस्तीफा देना पड़ा। कुमार विश्वास ने अपनी राजनीति आम आदमी पार्टी से शुरू की थी। लेकिन अरविंद केजरीवाल से विवाद हो जाने के कारण कुमार विश्वास ने पार्टी छोड़ दी। तब केजरीवाल का आरोप रहा कि कुमार विश्वास को राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया, इसलिए पार्टी छोड़ी है। यानी आम आदमी पार्टी में रहते हुए ही कुमार विश्वास राज्यसभा सांसद बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन कांग्रेस के शासन में भी लाभ उठाने में कुमार विश्वास पीछे नहीं रहे। S.P.MITTAL BLOGGER ( 06-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment