Thursday, 8 October 2026

चुनावी राजनीति में छक्का तो लगाऊंगा, लेकिन मैं क्रिकेट का नहीं, शतरंज का खिलाड़ी हूं। जो कहते थे घर में घुसकर मारेंगे, वो खुद हार गए। अजमेर नगर निगम के चुनाव की राजनीति पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पहली बार खुलकर बोले। भाजपा पार्षदों के सम्मान समारोह में निर्दलीय पार्षद सोफिया कुरैशी और अजहर खान भी शरीक हुए। ================ 7 अक्टूबर को अजमेर के ग्रांड जेनिया समारोह स्थल पर अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा पार्षदों का सम्मान समारोह हुआ। यह समारोह सामाजिक कार्यकर्ता विजय तत्वेदी, पवित्र कोठारी, प्रतीक गोयल, विजय गुप्ता, प्रमोद जैन आदि की ओर से किया गया। यह पहला अवसर रहा, जब अजमेर उत्तर के भाजपा विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम के चुनाव की राजनीति पर खुलकर अपनी बात को रखा। समारोह में एक शार्ट फिल्म दिखाई गई। एआई से तैयार इस फिल्म में देवनानी को क्रिकेट के मैदान में छक्का मारते हुए दिखाया गया, लेकिन अपने संबोधन में देवनानी ने कहा कि वे अजमेर उत्तर से चुनावी राजनीति में छक्का तो लगाएंगे लेकिन वे क्रिकेट के नहीं वे शतरंज के खिलाड़ी है। राजनीति भी शतरंज का खेल है। मैं शतरंज का कैसा खिलाड़ी हंू इसका ताजा उदाहरण नगर निगम के चुनाव और फिर मेयर के चुनाव में सबने देखा है। 80 में से 32 पार्षद होने के बाद भी अनामिका शर्मा भाजपा की मेयर बनी है। जो कहते थे कि घर में घुसकर देवनानी को मारेंगे वे खुद हार गए। हमने वार्ड संख्या 4 में ही जीत दर्ज नहीं की बल्कि हमने वार्ड संख्या तीन में भी जीते। 4 और 3 एक साथ लिखा जाए तो अंक गणित 43 होते हैँ। मेयर के चुनाव में भाजपा को 43 वोट ही मिले। देवनानी ने कहा कि वर्ष 2003 में उदयपुर से अजमेर आकर पहला चुनाव लड़ा और फिर 2023 तक लगातार पांच चुनाव जीते। हर बार चुनाव हरवाने की तिकड़में लगाई गई है, लेकिन वे भाग्यशाली है कि हर बार चुनाव जीत गए। जब भाजपा के 32 पार्षद ही बन पाए तब मुझ से बार बार पूछा गया कि अजमेर में भाजपा का बोर्ड कैसे बनेगा। मैंने हर बार कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं इसलिए अजमेर में भाजपा का बोर्ड बन ही जाएगा। मुझे खुशी है कि मैं अपनी छोटी बहन समान अनामिका शर्मा को मेयर बनवाने में सफल रहा। अजमेर उत्तर के विकास में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आईटी पार्क जैसे काम की वजह से अजमेर की चर्चा पूरे प्रदेश में है।उत्तर क्षेत्र में जो तीन बड़े रिवर्ज वाटर टेंक बन रहे हैं, उसकी वजह से अगले 25 सालों तक पेयजल की समस्या नहीं होगी। देवनानी ने कहा कि इस बार दीपावली पर्व पर शहर भर में जारेदार रोशनी की जाएगी। उन्होंने पार्षदों से पूछा कि दीपावली से पहले कौन सा महत्वपूर्ण दिन आता है। इस सवाल का वाजब स्वयं देते हुए देवनानी ने कहा कि दशहरा और दशहरे के दिन हम राक्षस रावण के पुतले का दहन करते है। इस बार रावण दहन का भी जोरदार आयोजन होगा। समारोह में आयोजकों ने देवनानी को चैपियन आवर्ड की शील्ड भी दी। समारोह में पार्षदों के साथ साथ मेयर अनामिका शर्मा उनके ससुर सीताराम शर्मा, डिप्टी मेयर हेमंत सांखला, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सोनी आदि का भी सम्मान किया गया। समारोह में निगम के आयुक्त नरेश बुरानिया, अधिकारी पवन मीणा, जेएलएन अस्पताल के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया आदि का भी सम्मान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन आरजे अजय ने किया। सोफिया और अजहर भी शमिल हुए: भाजपा पार्षदों के सम्मान समारोह में निर्दलीय पार्षद सोफिया कुरैशी और अजहर खान भी शामिल हुए। इन दिनों मुस्लिम पार्षदों के समारोह में शामिल होने को लेकर राजनीति क्षेत्रों में अब अनेक चर्चाएं चल रही है। माना जा रहा है कि मेयर के चुनाव में इन दोनों मुस्लिम पार्षदों ने भाजपा को वोट दिया। S.P.MITTAL BLOGGER ( 08-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment