Thursday, 8 October 2026
राहुल गांधी को इमरान खान की तरह नेता बनने के लिए लोगों का समर्थन होना जरूरी।
सेवा के 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनायक मंदिर में सांप से लिपटे शिवलिंग पर जल अर्पित किया।
================
6 अक्टूबर को जब भारत में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पडोसी मुल्क पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान के समर्थक लाखों की संख्या में पेशावर की सड़कों पर थे। ये समर्थक अपने नेता इमरान खान की जेल से रिहाई की मांग कर रहे हैं। इमरान खान पिछले तीन वर्षों से जेल में है, लेकिन पाकिस्तान में आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। भले ही इमरान खान जेल में बंद हो, लेकिन उनके लाखों समर्थक रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर है। पाकिस्तान की सरकार ने वार्ता का जो प्रस्ताव दिया उसे भी समर्थकों को ठुकरा दिया है। समर्थक वार्ता से पहले अपने नेता की रिहाई चाहते हैं। भारत में राहुल गांधी भी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि इमरान खान जैसे लोकप्रियता मिल जाए। इसी सिलसिले में 6 अक्टूबर को राहुल गांधी ने दिल्ली में अपने कुछ समर्थकों के साथ चुनाव आयोग के दफ्तार तक जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। राहुल गांधी ने कोई 9 घंटे तक आकाशवाणी के परिसर में धरना दिया। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी और उनके समर्थकों को जबरन उठाया। पाकिस्तान में समर्थक मांग कर रहे है कि उनके नेता इमरान खान को रिहा किया जाए, वही राहुल गांधी की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे। राहुल गांधी का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार भारत में भाजपा को जिताने का काम करते हैं। सब जानते हैं कि राहुल गांधी लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता के पद पर है। ऐसे में वे चाहे तो लोकसभा में ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव रख सकते हैं, लेकिन इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा कि पिछले तीन सत्रों से संसद के दोनों वदन चल नहीं पा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी है। 6 अक्टूबर को भी राहुल गांधी ने जो धरना प्रदर्शन किया उसमें डीएमके, आम आदमी पार्टी जैसे दल शामिल नहीं हुए और समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व भी शामिल नहीं हुआ। यानी कांग्रेस ने यह प्रदर्शन अपने दम पर तकिया तथा सिंगल सांसद वाली पार्टी के समर्थन से किया। खुद राहुल गांधी के धरने पर बैठने के बाद भी लोगों की भीड़ नहीं जुट सकी। यदि राहुल गांधी को इमरान खान की तरह नेता बनना है तो लोगों का समर्थन होना जरूरी है। राहुल गांधी वोट चोरी का जो आरोप लगा रहे हें, उस पर देश के आम लोगों को विश्वास नहीं है। जब सुप्रीम कोर्ट में वोट चोरी वाला मामला लंबित है तब ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का क्या तुक है? वह भी तब जब प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार के फैसले एकतरफा हुए तो सुप्रीम कोर्ट रद्द कर देगा। सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला आने से पहले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग का क्या तुक है?
सांप से लिपटे शिवलिंग पर जल अर्पित:
नरेंद्र मादेी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके बाद 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। यानी 7 अक्टूबर 2001 से लेकर 7 अक्टूबर 2026 तक मोदी को सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हो गए। सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्टूबर को मोदी ने दिल्ली के विनाय मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में सांप से लिपटै शिवलिंग पर जल अर्पित किया। इन 25 वर्षों में नरेंद्र मोदी को कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा। मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने और मौजूदा समय देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है। जब दुनिया के अधिकांश देश् ायुद्ध के हालातों से परेशान है, तब भारत में चारों तरफ सुख शांति बनी हुई है। सनातन धर्म को मानने वाले भारतीय दीपावली का उत्सव मनाने में लगे हुए हैं। पिछले 12 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का सम्मान भी बढ़ा है। दुनिया के 36 से भी ज्यादादेशों में नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्हीं 12 वर्षों में जम्मू कश्मीर से अनुचछेद 370 को हटाया गया तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी हुआ। देश को और मजबूत बनाने के लिए ही अब राज्यों में समान नगारिक संहिता लागू की जा ही है। यानी भरत लगातार समृद्धि के पथ पर बढ़ रहा है। यही वजह है कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 07-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment