Thursday, 8 October 2026

पंचायत चुनाव के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन। कहां है भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार? शहरी निकाय चुनाव में बगावत के डर से दोनों दलों ने सीधे निर्वाचन अधिकारी को सिंबल दिए थे। मजबूत संगठनों के दावों पर सवाल। ================ 17 जिला परिषदों और इनके अधीन आने वाली पंचायत समितियों के वार्ड सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही 3672 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंच के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में होने हैं। सबसे बड़ा चरण 8 अक्टूबर वाला है। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है और 23 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी चार चरणों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। यानी पहले चरण के नामांकन में मुश्किल से तीन दिन शेष है। ऐसे में सवाल उठता है कि भाजपा और आंग्रेस के उम्मीदवार कहां हैं? भाजपा ने 5 अक्टूबर को ही चुनाव के जिलए जिलावार प्रभारी नियुक्त किए हैं। जब 5 अक्टूबर को जिलावार प्रभारी नियुक्त हो रहे हैं, तब 8 अक्टूबर से शुरू होने वाले नामांकन के उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा? इधर कांग्रेस की ओर से भी कहा गया है कि हर वार्ड से 3 उम्मीदवारों का पैनल बनेगा और फिर किसी एक को टिकट दिया जाएगा। यानी कांग्रेस में अभी पैनल बनाने की कवायद ही चल रही है। यहां यह खासतौर से उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न हुए शहरी निकाय के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों ने अपने सिंबल सीधे निर्वाचन अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत किए थे। यानी किसी भी प्रत्याशी को हाथ में सिंबल नहीं दिया गया। एक ओर कांग्रेस और भाजपा अपने मजबूत संगठन का दावा करते हैं, लेकिन नामांकन के साथ ही उम्मीदवारों की घोषणा कोई दल नहीं कर पाता। माना जा रहा है कि शहरी निकाय की तरह पंचायती राज के चुनाव में भी दोनों दल अपने उम्मीदवारों के सिबंलध सीधे निर्वाचन अधिकार को ही देंगे। बड़ा चुनाव: शहरी निकाय के मुकाबले में पंचायतीराज का चुनाव बड़ा है। शहरी निकाय में 10245 वार्ड थे, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में 1 लाख 65 हजार से ज्यादा जनप्रतिनिधियों का चुनाव होना है। शहरी निकाय में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 40 लाख थी, जबकि पंचायती राज चुनाव में 4 करोड़ 3 लाख है। इतने बड़े चुनाव की वजह से ही इसे विधानसभा का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पहले चरण की जिला परिषद: पहले चरण में जिन 17 जिला परिषद में चुनाव होने हैं, उनमें अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, जोधपुर, फलौदी, कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर है। द्वितीय चरण के लिए 13 अक्टूबर, तृतीय चरण के लिए 19 अक्टूबर और चौथे चरण के लिए 4 नवंबर से नामांकन होगा। S.P.MITTAL BLOGGER ( 06-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment