Sunday, 4 October 2026
भारतीय पायलट मछार की बहादुरी की प्रशंसा करने में कांग्रेस को झिझक क्यों?
क्या कांग्रेस को मुसलमानों के नाराज होने का डर है?
=================
30 सितंबर को भारतीय पायलट स्मित मछार ने जिस बहादुरी के साथ दुबई एयरलाइंस के विमान को क्रैश होने से बचाया, उसकी अब दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। दुबई के क्राउन प्रिंस से लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना है कि यदि हवा में उतरे विमान में भारतीय पायलट मछार बुद्धिमता और बहादुरी नहीं दिखाते तो ओमान के को-पायलट हमम अलहमामी विमान को अपने नियंत्रण में लेकर इजरायल में क्रैश करवा देता। इस विमान में 180 लोगों में से 150 इजरायली यात्री थे। जब भारत सहित पूरी दुनिया में पायलट मछार की प्रशंसा हो रही है, तब भारत में कांग्रेस के नेता मछार की प्रशंसा करने में झिझक दिखा रहे हैं। घटना के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती पायलट मछार से वीडियो कॉल के जरिए संवाद किया, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मछार की बहादुरी की प्रशंसा अभी तक भी प्रभावी तरीके से नहीं की है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस के नेता दुबई एयरलाइंस के विमान को क्रैश होने सेकबचाने से खुश नहीं है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि को-पायलट अलहमामी के तार ईरान से भी जुड़े हैं। माना जा रहा है कि यह ईरान की आतंकी साजिश थी। कांग्रेस के नेता जिस प्रकार पायलट मछार की प्रशंसा करने में झिझक दिखा रहे हैं, उससे प्रतीत होता है कि कांग्रेस को मुसलमानों के नाराज होने का डर है। जबकि कोई भी सच्चा मुसलमान कभी नहीं चाहेगा कि कोई जिहादी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति निर्दोष लोगों की जान ले। जब की मुस्लिम देश दुबई भारतीय पायलट की बहादुरी की प्रशंसा कर सहता है तो भारत में कांग्रेस पार्टी क्यों नहीं?अब जब यह जाहिर हो गया है कि 30 सितबंर को अलहमामी की आतंकी साजिश थी, तब तो कंाग्रेस के नेताओं को प्रभावी तरीके से भारतीय पायलट की प्रशंसा करनी चाहिए।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 05-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment