Friday, 2 October 2026
नरेद्र मोदी की बोटी बोटी काटने की धमकी देने वाले इमरान मसूद को राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।
विधानसभा चुनाव से पहले मुसलमानों का सबसे बड़ा हिमायती बनने की होड़।
=================
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुसलमानों को सबसे बड़ा हिमायती होने की होड़ मची हुई है। इस क्रम में कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी ने सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। हालांकि अध्यक्ष के तौर पर अराधना मिश्रा की नियुक्ति हुई है लेकिन मिश्रा के साथ इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इमरान की नियुक्ति के पीछे मुसमानों के वोट हासिल करना है। ये इमरान मसूद वो ही नेता है, जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सार्वजनिक तौर पर कहा था कि मोदी ने यदि उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने की कोशिश की तो उनकी बोटी बोटी काट दी जाएगी। तब इमान मसूद के इस बयान का कांग्रेस सहित सभी दलों ने विरोध किया था, लेकिन मोदी की बोटी बोटी काटने वाला बयान को ध्यान में रखते हुए ही कांग्रेस ने गत लोकसभा के चुनाव में इमरान मसूद को सहारनपुर से उम्मीदवार बनाया। चूंकि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था, इसलिए इमरान मसूद सांसद भी बन गए। सहारपुर मुस्लिम बाहुल्य संसदीय क्षेत्र है। अपने बयानों से इमान मसूद मुसलमानों के बीच लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। यही वजह है कि इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राहुल गांधी को लगता है कि विधानसभा के चुनाव में इमरान मसूद की सोच के कारण मुसलमानों के वोट कांग्रेस को मिल जाएंगे। यह बात अलग है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मसूद को पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि विधानसभा चुनाव में मसूद कांग्रेस के लिए 50 प्रतिशत सीट चाहते हैं। मसूद का कहना है कि सपा केसाथ तभी गठबंधन किया जाए, जब 403 में से 200 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार हो। अब देखना होगा कि मसूद की नियुक्ति पर अखिलेश यादव की क्या प्रतिक्रिया होती है। अलबत्ता मुसलमानों को आकर्षित करने के लिए अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। यादव का कहना है कि गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 6 सीटें इसलिए मिल पाई कि सपा के साथ गठबंधन था। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले दम पर मात्र 2 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस का वजूद उत्तर प्रदेश में सपा केसाथ गठबंधन से ही है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-10-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment