Sunday, 4 October 2026

20 साल पुराने मामले में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरलम सरकार नए सिरे से जांच करवाएगी। क्या यह कांग्रेस का संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग नहीं है? ================= कांग्रेस शासित केरलम सरकार ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने एक मामले में नए सिरे से जांच करवाने का निर्णय लिया है। वर्ष 2006 में ज्ञानेश कुमार जब केरलम के पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव थे, तब एक मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन ने विभाग में फैले भ्रष्टास से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि तब मामले में विस्तृत जाचं हुई, तब की वामपंथी सरकार ने ज्ञानेश कुमार की किसी भी प्रकार से भूमिका नहीं मानी, लेकिन अब 20 साल बाद कांग्रेस की सरकार को लगता है कि मलेशियाई इंजीनियर ने तत्कालीन पीडब्ल्यूडी सचिव ज्ञानेश कुमार के कारण आत्महत्या की थी। केरलम सरकार के गृहमंत्री रमेश चेन्नीथला के अनुसार हाल ही में एक शिकायत कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री वेणुगोपाल को की गई। इस शिकायत में मलेशियाई इंजीनियर की मौत के लिए ज्ञानेश कुमार को दोषी माना गया। वेणुगोपाल को दिए गए ज्ञापन के आधार पर ही केरलम सरका रने मलेशियाई इंजीनियर की मौत के मामले की जांच नए सिरे से करवाने का निर्णय लिया है। सवाल उठता है कि जब वर्ष 2006 में वामपंथी सरकार के समय जांच एजेंसियों ने ज्ञानेश कुमार को दोषी नहीं माना तो अब उसी मामले की जांच नए सिरे से क्यों करवाई जा रही है। क्या यह कांग्रेस का संवैधानिक अधिकारों का दुरुपयोग नहीं है? कांग्रेस के नेता प्रतिदिन आरोप लगाते हैं कि केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यहां तक की सुप्रीम कोर्ट भी मोदी सरकार के दबाव में है। लेनिक अब उसी कांग्रेस की सरकार 20 साल पुराने मामले की जांच नए सिरे से करवा रही है। कांग्रेस की इस कार्यवाही को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर दबाव डालने वाला बताया जा रहा है। यहां यह खासतौर से उल्लेखनीय है कि र्वा 2006 में केंद्र में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन तब कांग्रेस के किसी भी नेता ने ज्ञानेश कुमार की भूमिका को संदिग्ध नहीं माना। S.P.MITTAL BLOGGER ( 05-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment