Friday, 2 October 2026

लिफ्ट लगाने वाली चेन्नई की निबब कंपनी के खिलाफ अजमेर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज। डॉ. अशोक मित्तल के परिवाद पर अदालत के आदेश। ================= अजमेर के मशहूर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अशोक मित्तल के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में लिफ्ट लगाने वाली चेन्नई की निबब के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला कृष्णगंज पुलिस स्टेशन पर दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के आदेश स्थानीय अदालत ने दिए हैं। एडवोकेट एसके सक्ेसना, आशीष सक्सेना और हर्षित मित्तल ने डॉ. अशोक मित्तल की ओर से दायर वाद में आरोप लगाया कि वैशाली नगर स्थित अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए 16 लाख 50 हजार 697 रुपए का भुगतान कंपनी को किया गया। लेकिन कंपनी ने जो लिफ्ट लगाई वह खराब है। बार बार शिकायत करने के बाद भी लिफ्ट चल नहीं रही है। कंपनी के टेक्निशियनों ने भी अपनी रिपोर्ट में माना है कि लिफ्ट में तकनीकी गड़बड़ी है। कंपनी न तो लिफ्ट को ठीक कर रही है और न ही भुगतान की राशि वापस दे रही है। कंपनी के निदेशकों को बार बार शिकायत की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया है। डॉ. मित्तल का आरोप है कि संपूर्ण राशि का भुगतान करने के बाद भी लिफ्ट का उपयोग नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ साथ मानसिक वेदना भी हो रही है। डॉ. मित्तल के परिवाद पर अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए और कृष्णगंज थाने में कंपनी के निदेशकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब निदेशकों को अजमेर बुलाने की कार्यवाही पुलिस की ओर से की जा रही है। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8058041414 पर डॉ. अशोक मित्तल से ली जा सकती है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment