Saturday 18 December 2021

राजस्थान के बुद्धिजीवियों को एकजुट किया जाएगा-शेखावत।सुभाष काबरा भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अजमेर संभाग के प्रभारी बने।

राजस्थान भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रदेश भर के बुद्धिजीवियों को एकजुट किया जाएगा। 17 दिसंबर को प्रदेशभर में संभाग प्रभारियों की नियुक्तियों के बाद शेखावत ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के नेतृत्व में भाजपा संगठन मजबूती के साथ काम कर रहा है। अब डॉ. पूनिया के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही प्रदेश भर के बुद्धिजीवियों को एकजुट किया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि इस समय देश में वैचारिक संघर्ष हो रहा है। कुछ राजनीतिक दल भारत की सनातन संस्कृति पर लगातार हमला कर रहे हैं। ऐसे में बुद्धिजीवियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसकी जड़े हमारी सनातन संस्कृति से जुड़ी हुई है। शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, उनकी जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना भी जरूरी है। इस काम भी में बुद्धिजीवी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। शेखावत ने कहा कि उनके प्रकोष्ठ का यह दायित्व है कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाए। जिस प्रकार भाजपा का संगठन है, उसी प्रकार मंडल स्तर तक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सुभाष काबरा को अजमेर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे-काबरा:
संभाग प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और एकल विद्यालय के अजमेर के संयोजक सुभाष काबरा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शेखावत का आभार प्रकट किया। काबरा ने कहा कि अजमेर संभाग के चारों जिलें अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा व टोंक में मंडल स्तर तक बुद्धिजीवियों को सक्रिय किया जाएगा। समाज में चेतना बनाए रखने में बुद्धिजीवियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रकोष्ठ से जुड़े सभी बुद्धिजीवी सकारात्मक काम करें इसके लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए भाजपा के विधायकों और जिला अध्यक्षों से भी विचार विमर्श किया जाएगा। काबरा ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं। अजमेर जिले के श्रीनगर मंडल के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हर चुनाव में भाजपा के पक्ष में सक्रियता दिखाई है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शेखावत ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। काबरा ने सभी बुद्धिजीवियों को प्रकोष्ठ से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। मोबाइल नंबर 9829071696 पर सुभाष काबरा से संवाद किया जा सकता है। 
S.P.MITTAL BLOGGER (18-12-2021)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9799123137
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment