Monday 28 March 2022

देश में बेरोजगारी की दर में लगातार कमी हो रही है।केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों से ई-श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।रजिस्ट्रेशन करवाने पर दो लाख का जीवन बीमा भी मिलेगा।

28 मार्च को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कई सदस्यों के सवालों के जवाब देते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी। यादव ने एक सदस्य के सवाल के जवाब में कहा कि लेबर ब्यूरो ने हाल ही में जो सर्वे किया है उसमें कृषि, आईटी, हॉस्पिलिटी, निर्माण आदि के क्षेत्रों में रोजगार में वृद्धि हुई है। कोरोना काल में जो कम आई थी वह अब घट रही है और रोजगार की दर में लगातार वृद्धि हो रही है। यादव ने बताया कि स्कूल डवलपमेंट सामाजिक सुरक्षा और अन्य उद्देश्यों के लिए असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन ईश्रमिक पोर्टल पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी मिले। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बहुत आसानी से हो रहा है, अब तक कई करोड़ श्रमिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। यादव ने सभी सांसदों से भी आग्रह किया कि वे अपने अपने संसदीय क्षेत्र के असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करवाए। भूपेंद्र यादव के जवाब के दौरान ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि ईश्रमिक पोर्टल वाकई महत्वपूर्ण है। सदस्यों को इस मामले में भागीदारी निभानी चाहिए। यादव ने बताया कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही श्रमिक का दो लाख रुपए का जीवन बीमा भी स्वत: ही हो जाता है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ रजिस्ट्रेशन करवाने वाले श्रमिकों मिलेगा। इसके माध्यम से श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने माना कि संगठित क्षेत्र के श्रमिक तो अपना अधिकार प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन असंगठित क्षेत्र के श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो जाते हैं। 

S.P.MITTAL BLOGGER (28-03-2022)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9799123137
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment