Sunday 13 August 2023

जयपुर में भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकली तिरंगा बाइक रैली।2047 तक भारत दुनिया का सबसे प्रगतिशील देश बनेगा।

केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को जयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा जयपुर ग्रामीण के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकली। इस रैली में सांसद राठौड़ ने आम जनों के साथ हेलमेट पहनकर बाइक चलाई। देश भक्ति से जुड़े इस कार्यक्रम में सेना के साथ साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों और महिला जवानों ने भी भाग लिया। यह रैली विजय द्वार से शुरू होकर अमर जवान ज्योति पर समाप्त हुई। रैली में जयपुर के बाइकर्स ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा रैली की वजह से पूरे जयपुर का माहौल देशभक्ति पूर्ण हो गया। रैली के समापन पर सांसद राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ही देश भर में 13 से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। 15 अगस्त हमारे लिए सिर्फ स्वाधीनता दिवस का दिन नहीं है, बल्कि यह लोगों में देशभक्ति का जज्बा दिखाने का दिन भी है। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार तिरंगा रैली में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है उससे जाहिर है कि लोग अपनी देशभक्ति की भावनाओं को प्रकट कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने हमारे सामने आगामी 25 वर्षों का रोड मैप रखा है। मोदी की दूरदृष्टि के कारण ही 2047 में भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रगतिशील देश होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से आज देश का तेजी से विकास हो रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का दबदबा बढ़ा है। यूक्रेन और रूस के युद्ध में जब दुनिया अलग अलग नजर आ रही है, तब दोनों ही युद्ध ग्रस्त देश शांति के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। उन्होंने आज पड़ोसी देश पाकिस्तान में अराजकता का माहौल है। जबकि भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश कि हर नागरिक ने तरक्की है। भारत का युवा विदेशों में भी अपनी दक्षता दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 


S.P.MITTAL BLOGGER (13-08-2023)

Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9929383123
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment