Tuesday, 25 August 2026

भाजपा विधायक अनिता भदेल का मातृशक्ति फेस्ट और कांग्रेस नेता रामचंद्र चौधरी का सरस महाकुंभ में शक्ति प्रदर्शन । भदेल के शक्ति प्रदर्शन में दीया कुमार तो चौधरी के डोटासरा ने भगा लिया। अजमेर में डोटासरा ने गमछा नहीं हिलाया। ============== 23 अगस्त को अजमेर में ब्यावर रोड स्थित डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में मातृ शक्ति मानसून फेस्ट तथा कच्छावा समारोह स्थल पर सरस महाकुंभ का आयोजन हुआ। मातृशक्ति फेस्ट अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक अनिता भदेल और सरस महाकुंभ कांग्रेस के नेता रामचंद्र चौधरी की ओर से आयोजित किया गया। हालांकि इन दोनों कार्यक्रमों में राजनीति से कोई सरोकार नहीं था, लेकिन दोनों नेताओं ने कार्यक्रमों में शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भदेल पिछले अनेक वर्षों से मानसून के दौरान मानसून फेस्ट का आयोजन करती है तो वही अजमेर डेयरी के अध्यक्ष होने के नाते चौधरी पशुपालकों के प्रोग्राम करते रहते हैं। 23 अगस्त को भदेल के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। फैशन शो, चरी नृत्य, शृंगार आदि के कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। महिलाओं ने स्वादिष्ट खाद्य सामग्री का लुत्फ उठाया। महिलाओं से जुड़े इस कार्यक्रम का आकर्षण तब और बढ़ गया जब जयपुर के पूर्व राजघराने की प्रमुख सदस्य और राज्य की डिप्टी सीएम दीया कुमार ने महिलाओं के साथ झूले का लुत्फ उठाया और सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। दीया कुमारी ने भदेल के साथ आसमान में रंगीन गुब्बारे और सफेद कबूतर भी छोड़े। समारोह में भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, विधायक कल्पना देवी, सांसद मंजू शर्मा, पारूल नैयर, पूजा अग्रवाल आदि ने भाग लिया। भदेल का यह शक्ति प्रदर्शन नगर निगम के चुनाव के शोर के बीच बहुत मायने रखता है। चूंकि इन दिनों भाजपा में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए महिलाओं में कुछ ज्यादा ही उत्साह देखा गया। दक्षिण क्षेत्र में नगर निगम के 80 में से 42 वार्ड आते हैं। भदेल इस आरक्षित सीट से गत पांच बार से लगातार चुनाव जीत रही हैं। चौधरी का भी शक्ति प्रदर्शन: सरस महाकुंभ के बहाने 23 अगस्त को अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने भी शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चूंकि चौधरी भी गत 30 वर्षों से डेयरी के अध्यक्ष है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में चौधरी की खासी पकड़ है। चौधरी के शक्ति प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाग लिया। डोटासरा ने कहा कि डेयरी अध्यक्ष चौधरी पूरे अजमेर जिले में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है और वे हमेशा पशुपालकों और किसानों के लिए संघर्ष करते है। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि राजस्थान में सरस डेयरी को नुकसान पहुंचाने के लिए गुजरात की अमूल डेयरी को लाया जा रहा है। अमृत डेयरी के आने से राजस्थान की सरस डेयरी के सहकारिता आंदोलन को नुकसान होगा। चौधरी ने डोटासरा के समक्ष पशुपालकों की समस्याओं को भी रखा। गमछा नहीं हिलाया: सरस महाकुंभ में जब राजस्थानी गाना सुपर डुपर बजा तो उम्मीद जताई गई कि प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा गमछा हिलाकर मंच पर डांस करेंगे। डोटासरा के भाव को देखते हुए किशनगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विकास चौधरी ने डोटासरा को सफेद रंग वाला गमछा देे का प्रयास किया, लेकिन डोटासरा ने गमछा लेने से मना कर दिया। अलबत्ता डोटासरा ने तालियां बजाकर लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। S.P.MITTAL BLOGGER ( 24-08-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment