Saturday, 22 February 2025

विजयनगर की जामा मस्जिद और कब्रिस्तान में हुए अतिक्रमण और ब्लैकमेल कांड के आरोपियों के परिजन के अवैध निर्माणों पर चल सकता है बुलडोजर। नगर पालिका ने 21 फरवरी को तीन दिन का नोटिस जारी किया। अश्लील वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल कर स्कूली छात्राओं का देह शोषण कर रहे थे समुदाय विशेष के लड़कें।

राजस्थान के अजमेर संभाग के ब्यावर जिले के विजयनगर शहर में गत 15 फरवरी को उजागर हुए अश्लील फोटो वीडियो ब्लैकमेल कांड में अब विजयनगर नगर पालिका ने सख्त कार्यवाही की है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी प्रताप सिंह भाटी ने जामा मस्जिद की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भूरा भाई को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में अध्यक्ष से मस्जिद परिसर में हुए निर्माणों के दस्तावेज मांगे गए हैं। भाटी ने बताया कि मस्जिद परिसर में अतिक्रमण होने की शिकायत मिली थी। इन शिकायतों के आधार पर ही दस्तावेज मांगे गए हैं। इसी प्रकार विजयनगर के तारों का खेड़ा निवासी आशिक मोहम्मद, राज नगर चौराहा निवासी सद्दीक मोहम्मद तथा करीम खाँ पुत्र मोहम्मद इदरीस के साथ साथ विजयनगर के गोपाल बाड़ी रेलवे अंडर पास स्थित कब्रिस्तान के अध्यक्ष को भी नोटिस जारी किए गए हैं। कब्रिस्तान के अध्यक्ष को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि कब्रिस्तान परिसर में जो निर्माण धार्मिक गतिविधियां की जा रही है उसके दस्तावेज तीन दिन में बताए जाए। इन व्यक्तियों के परिवार का संबंध ब्लैकमेल कांड में पकड़े गए आरोपियों से बताया जा रहा है। 21 फरवरी को जारी इन नोटिसों में सभी को तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। भाटी ने कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माणों और अतिक्रमण हटाने की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इधर पुलिस ने ब्लैकमेल कांड में पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट पर भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी लुकमान, शाहजनाबाद निवासी अफराज उर्फ जिब्राइल कुरैशी, विजयनगर निवासी सोहेल मंसूरी, रेहान उर्फ रियान, आशिक मंसूरी व भिनाय निवासी कैफे संचालक श्रवण जाट को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिग आरोपी भी है। 15 फरवरी को मामला उजागर होने के बाद से ही आक्रोशित लोग आरोपियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। अब तक की जांच पड़ताल में उजागर हुआ है कि समुदाय विशेष के लड़के लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा कर अश्लील वीडियो फोटो बनाते थे और फिर इन फोटो वीडियो के माध्यम से देह शोषण किया जाता था। यह बात भी सामने आई है कि कुछ पीडि़ताओं को लड़कों ने धर्म के अनुरूप आचरण करने के लिए दबाव डाला जाता था। पीडि़ताएं अपनी अन्य सहेलियों को लेकर भी आए इसके लिए भी दबाव बनाया जाता था। पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस गिरोह में 25 से भी ज्यादा लड़के शामिल हैं। ब्लैकमेल कांड के विरोध में 21 फरवरी को विजयनगर शहर पूरी तरह बंदरहा। अजमेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश और ब्यावर के पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मुकदमे में महिला पुलिस इंस्पेक्टर की नियुक्ति विशेष तौर पर की गई है ताकि पीडि़ताएं निर्भय होकर बयान दर्ज करवा सकें। S.P.MITTAL BLOGGER (22-02-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment