Saturday, 1 February 2025
सोनिया गांधी ने पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुअर लेडी कहा और फिर अपने शब्दों पर सफाई भी नहीं दी। यही गांधी परिवार का घमंड है।
31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के शुभारंभ पर संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राज्यसभा की सदस्य होने के नाते कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सदन में उपस्थित थी। राष्ट्रपति के संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने मीडिया के समक्ष राष्ट्रपति मुर्मू को पुअर लेडी कहकर संबोधित किया। सोनिया गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया अंग्रेजी में दी इसलिए हो सकता है कि उन्हें पुअर शब्द का हिंदी में अर्थ समक्ष में नहीं आया हो। हिंदी में पुअर शब्द के कई अर्थ होते हैं। पुअर का मतलब गरीब के साथ साथ खराब भी होता है। क्रिकेट के मैच में जब कोई बल्लेबाज आउट हो जाता है तो कहा जाता है कि पुअर शॉट (खराब बल्लेबाजी) के कारण आउट हुआ है। सवाल उठता है कि क्या सोनिया गांधी ने देश की राष्ट्रपति की तुलना गरीब और खराब महिला से की है। यदि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के लिए गरीब और खराब शब्द का इस्तेमाल किया है तो यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान भी है। गंभीर बात तो यह है कि भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों की आलोचना के बाद भी सोनिया गांधी ने अपने शब्दों पर सफाई नहीं दी है। सफाई न देना ही गांधी परिवार का घमंड दर्शाता है। असल में आजादी के 55 वर्षों तक गांधी परिवार ने देश पर एकछत्र शासन किया। गांधी परिवार की मेहरबानी से ही राष्ट्रपति नियुक्त होते रहे। जिन लोगों ने गांधी परिवार की चाकरी की उन्हें ही राष्ट्रपति बनाया गया। स्वाभाविक है कि ऐसे माहौल में सोनिया गांधी के मन में राष्ट्रपति पद के प्रति कोई सम्मान न रहा हो। सोनिया गांधी ने स्वयं तो कई राष्ट्रपति नियुक्त करवाए, साथ ही अपने पति राजीव गांधी और सास श्रीमती इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्रपतियों की नियुक्ति देखी। लेकिन अब सोनिया गांधी को यह समझना चाहिए कि केंद्र की सत्ता गांधी परिवार से बहुत दूर हो चुकी है और मौजूदा समय में एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति के पद पर विराजमान है। सोनिया गांधी को कम से कम एक आदिवासी महिला का सम्मान करना हीचाहिए। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी के बयान को मुद्दा बना रहे है, तब तो कम से कम सफाई तो दी ही जानी चाहिए।
S.P.MITTAL BLOGGER (01-02-2025)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment