Monday, 17 February 2025

अमेरिका ने भारत में मतदान को बढ़ाने वाली 182 करोड़ की फंडिंग बंद की। क्या यह राशि भाजपा के शासन में भी कांग्रेस को मिलाती रही?

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने भारत को दी जाने वाली 182 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह राशि भारत में चुनाव के दौरान मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने पर खर्च हो रही थी। अमेरिका से इस सहायता के लिए अनुबंध 2012 में तब किया गया था, जब भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर एम.वाई. कुरैशी बैठे थे। अनुबंध अमेरिका के अरबपति कारोबारी जार्ज सोरेस से जुड़ी भारतीय संस्थाओं के साथ हुआ। ऐसी संस्थाएं कांग्रेस की समर्थक बताई जाती है। सवाल उठता है कांग्रेस समर्थित संस्थाओं ने चुनाव में कितना मतदान प्रतिशत बढ़ाया, इसका जवाब तो गांधी परिवार ही दे सकता है। लेकिन 2014 के बाद से कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में सिर्फ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार रह गई है। लोकसभा में भी 545 में से कांग्रेस के 100 सदस्य है। सवाल उठता है कि कांग्रेस समर्थित संस्थाओं को क्या भाजपा के शासन में भी अमेरिका से फंडिंग होती रही? ऐसी संस्थाए अमेरिका से आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही है, इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं हुई। अमेरिका द्वारा फंडिंग बंद किए जाने पर ही क्यों पता चला कि कांग्रेस समर्थित संस्थाएं चुनाव में धनराशि प्राप्त कर रही है? इस मामले में कांग्रेस को भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि विदेशी फंडिंग से भारत में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है तो यह बहुत गंभीर बात है। लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में तो मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग और राज्य के निर्वाचन विभाग ही भूमिका निभाते है। भारत में तो वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर से ही मतदान की प्रक्रिया कराई जा रही है। यहां तक की विकलांग मतदाताओं को सरकारी संस्थानों से मतदान केंद्र तक लाने के इंतजाम किए जाते हैं। किसी भी मतदाता को दो किलोमीटर ज्यादा नहीं चलना पड़ता। मतदाता के घर के निकट ही मतदान केन्द्र निर्धारित किया जाता है। हाल ही के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जो दुनिया के किसी भी देश से अधिक है। मतदान की इतनी सरल प्रक्रिया के बाद भी विदेशी फंडिंग से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का काम हो रहा है तो यह गंभीर बात है। S.P.MITTAL BLOGGER (17-02-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment