Sunday, 23 February 2025

ओंकार सिंह लखावत और अभिनता भदेल का भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनना अजमेर के लिए राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण।

22 फरवरी को राजस्थान के भाजपा के नए अध्यक्ष मदन राठौड़ की घोषणा के साथ ही चुनाव प्रभारी विजय रूपाणी ने राजस्थान से केंद्रीय कार्यसमिति के 25 सदस्यों की घोषणा भी की। इन 25 सदस्यों में अजमेर के ओंकार सिंह लखावत और अनिता भदेल का नाम भी शामिल है। लखावत मौजूदा समय में राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष के साथ साथ भाजपा की अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इसी प्रकार श्रीमती अनिता भदेल अजमेर दक्षिण क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार विधायक हैं। लखावत और भदेल का राष्ट्रीय समिति के लिए चयन होना अजमेर का राजनीतिक महत्व बढ़ता है। अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी पहले ही केंद्रीय मंत्री हैं। इसी प्रकार अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष हैं तो पुष्कर के विधायक सुरेश रावत कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा के ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रहे ओम प्रकाश भडाना देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर आसीन होकर राज्यमंत्री की सुविधाएं प्राप्त कर रहे है। 8 में से 7 विधायक भाजपा के हैं। यानी सत्ता और संगठन की दृष्टि से अजमेर की स्थिति बहुत मजबूत है। लखावत पूर्व में अजमेर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं। भाजपा के शासन में तीसरा अवसर है, जब लखावत को राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया हे। प्रदेश भर में ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास में लखावत की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारिता से राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले लखावत ने ही चारण लेखकों, साहित्यकारों और कवियों के लेखन को संरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए लखावत ने चारण शोध संस्थान की स्थापना भी की। लखावत के प्रयासों से ही गुमनाम चारण साहित्यकार चर्चा में आ सके। आज भी भाजपा की राजनीति में लखावत का पूरा दखल है। अजमेर दक्षिण सुरक्षित क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार विधायक बनना अनिता भदेल की लोकप्रियता को दर्शाता है। भदेल भाजपा के पिछले शासन में स्वतंत्र प्रभार की मंत्री रही तो गत कांग्रेस के शासन में भदेल को विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब भी मिला। S.P.MITTAL BLOGGER (23-02-2025) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment