Tuesday 27 March 2018

तो अमितशाह भी मानते हैं राजस्थान में किसानों की आत्महत्या के मामले अधिक हैं।

तो अमितशाह भी मानते हैं राजस्थान में किसानों की आत्महत्या के मामले अधिक हैं। कर्नाटक की प्रेस काॅन्फ्रेंस में बताए आंकड़े।
=====

27 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह ने कर्नाटक में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित किया। कर्नाटक में 12 मई को विधनसभा के चुनाव होने हैं। शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर्नाटक में की है। अब हमारे विरोधी बचाव में कह रहे हैं कि देश के अन्य राज्यों में भी किसानों के द्वारा आत्महत्या की गई है। अमित शाह ने माना कि कर्नाटक के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी आत्म हत्याएं हुई है, लेकिन भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपेक्षाकृत आत्महत्याओं के मामले कम हैं। शाह ने जिन तीन भाजपा शासित राज्यों के नाम लिए उनमें राजस्थान शामिल है। यानि राजस्थान में भी कर्नाटक और अन्य राज्यों की तरह किसानों की आत्महत्याओं के मामले अधिक हैं। यदि राजस्थान में भी मामले कम होते तो अमितशाह राजस्थान के नाम का भी उल्लेख करते। मालूम हो कि राजस्थान में भी परेशान किसान लगातार आत्महत्या कर रहा है। किसानों ने इसके लिए आंदोलन भी किया है। वायदे के अनुसार किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी भी नहीं हुई है। राजस्थान में पर्याप्त वर्षा नहीं होने तथा भूमिगत जलस्तर में गिरावट होने के कारण किसानों को सिंचाई में भारी परेशानी हो रही है। सरकार समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न की खरीद भी नहीं कर रही है। इससे राजस्थान के किसान भी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।

No comments:

Post a Comment