Tuesday 9 October 2018

अजमेर में इस बार 21 अक्टूबर को राष्ट्र सेविकाओं का पथ संचलन भी होगा।

अजमेर में इस बार 21 अक्टूबर को राष्ट्र सेविकाओं का पथ संचलन भी होगा। 
=====

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर स्वयं सेवकों का पथ संचलन निकाला जाता है। अजमेर में इस बार भी 19 अक्टूबर को संघ के स्वयं सेवकों का पथ संचलन और सभा परंपरागत तौर पर होगी। लेकिन यह पहला अवसर होगा, जब संघ परिवार की राष्ट्र सेविका समिति की ओर से राष्ट्र सेविकाओं का पथ संचलन भी निकलेगा। सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री मोहन खंडेलवाल ने बताया कि राष्ट्र सेविकाओं का पथ संचलन महावीर सर्किल स्थित गोधों की नसियां से शुरू होगा जो देहली गेट, धानमंडी, दरगाह, नला बाजार, मदार गेट, गांधी भवन, आगरा गेट होता हुआ सोनी जी की नसिया पर समाप्त होगा। इस पथ संचलन में तीन सौ से भी ज्यादा राष्ट्र सेविका भाग लेंगी। राष्ट्र सेविकाएं पूर्ण गणवेश में हांेगी। राष्ट्र सेविकाओं की गणवेश संघ कार्यालय में उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए सफेद रंग की साड़ी और बालिकाओं के लिए सफेद रंग का सलवार सूट निर्धारित किया गया है। राष्ट्र सेविकाओं के हाथ में स्वयं सेवकों की तरह दंड भी होगा। संघ का उद्देश्य है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बने ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में मुकाबला किया जा सके। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल नम्बर 9352008347 पर मोहन खंडेलवाल से ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (09-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============

No comments:

Post a Comment