Wednesday 3 October 2018

तो फिर भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को पूरा क्यों नहीं करवाते?



तो फिर भाजपा अध्यक्ष मदनलाल सैनी हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को पूरा क्यों नहीं करवाते?
======

तीन अक्टूबर को राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने जयपुर में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस की। हालांकि यह काॅन्फ्रेंस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 6 अक्टूबर को अजमेर यात्रा को लेकर थी, लेकिन इस प्रेस काॅन्फ्रेंस में हड़ताली कर्मचारियों का मुद्दा छाया रहा। पत्रकारों ने जब कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में पूछा तो सैनी ने कहा कि वे तो स्वयं कर्मचारियों के समर्थन में हैं। कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कर्मचारी संगठन भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि संघ भी सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की छूट सभी को है। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए ही मंत्रीमंडलीय समूह का गठन किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म हो जाएगी। सवाल उठता है कि जब सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारियों के समर्थक हैं, तब मांगे पूरी क्यों नहीं हो रही? पंचायतीराज के कर्मचारी गत 12 सितम्बर से हड़ताल पर हैं, तो रोडवेज बसों का चक्का एक पखवाड़े से जाम पड़ा है। मंत्रालयिक कर्मचारियों से लेकर डिस्काॅम और पशु पालन विभाग तक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्रदेशव्यापी इस हड़ताल से शासन का काम काज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। यहां तक कि पंचायतों के ताले तक नहीं खुल रहे हैं। इतनी बुरी दशा होने और प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन जताने के बाद भी सरकार के कानों पर जंू तक नहीं रेंग रही है। सब जानते है कि 6 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की सभा के बाद किसी भी समय विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है। ऐसे में दो दिन पहले मंत्री समूह का गठन करने का क्या तुक है? सरकार की मंशा साफ प्रतीत होती है। असल में सरकार ने शुरू से ही कर्मचारियों की हड़ताल की परवाह नहीं की। सरकार अब आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रही है। 
एस.पी.मित्तल) (03-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment