Wednesday 3 October 2018

भाजपा में भाजपा के टिकिट तो अमितशाह ही देंगे-सचिन पायलट।

भाजपा में भाजपा के टिकिट तो अमितशाह ही देंगे-सचिन  पायलट। कबड्डी के काकाजी है, इसलिए पायलट ने गहलोत को मात दे दी-मदनलाल सैनी।
======

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे के दलों के बारे में कितनी जानकारी रखते हैं, इसका अंदाजा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी और प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के बयानों से लगाया जा सकता है। 3 अक्टूबर को जयपुर में एक प्रेस काॅन्फ्रंेस में सैनी ने स्वीकार किया कि सचिन पायलट कबड्डी के जानकार खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्होंने अशोक गहलोत को राजनीतिक पटखनी दे दी है। सैनी का कहना था कि अब गहलोत मुख्यमंत्री के बतौर अपना चेहरा प्रस्तुत नहीं करते हैं। पायलट कबड्डी में अपने नेताओं को ही चुनौती दे सकते हैं। भाजपा के नेताओं को चुनौती या पटखनी देने का माद्दा पायलट का नहीं है। वहीं 2 अक्टूबर को पायलट ने कोटा की सभा में कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के बीच खींचतान चल रही है। विगत दिनों जब शाह तीन दिन के दौरे पर राजस्थान में रहे तो सीएम राजे से मुलाकात तक नहीं की। अमितशाह शक्ति केन्द्रों के पदाधिकारियों से मिलते रहे तो सीएम राजे गौरव यात्रा करती रही है। पायलट ने कहा कि मेरे पास पक्की जानकारी है कि इस बार वसुंधरा राजे के कहने पर भाजपा के टिकिट नहीं मिलेंगे। अमितशाह ने जो कमेटी बनाई है वहीं टिकिट देगी। जिस तरह सैनी और पायलट के बयान सामने आए है उससे प्रतीत होता है कि दोनों प्रदेश अध्यक्षों को अपने दल से ज्यादा दूसरे के दल की गतिविधियों की जानकारी है। अब देखना है कि क्या ऐसी जानकारी सच साबित होती है। 
एस.पी.मित्तल) (03-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment