Sunday 7 October 2018

दूसरी बार के चुनावी सर्वे में भी एबीपी न्यूज ने राजस्थान में वसुंधरा राजे को हराया।

दूसरी बार के चुनावी सर्वे में भी एबीपी न्यूज ने राजस्थान में वसुंधरा राजे को हराया। लेकिन इस बार सीएम के पसंद में सचिन पायलट आगे।
=====

6 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के तुरंत बाद एबीपी न्यूज ने जो चुनावी सर्वे घोषित किए उसे देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक भास्कर ने 7 अक्टूबर को प्रकाशित किया है। एबीपी न्यूज का यह दूसरा चुनावी सर्वे है। इस चैनल ने अपने दोनों सर्वे में राजस्थान में भाजपा और उसकी नेता वसुंधरा राजे को हारा हुआ माना है। भाजपा ने राजे के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है। चैनल ने अपने दूसरे सर्वे में राजस्थान में 200 में से भाजपा को मात्र 56 सीटें मिलने का अनुमान लगाया, जबकि कांग्रेस  को पूर्ण बहुमत के साथ 142 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुकाबले राजस्थान में भाजपा की सबसे बुरी स्थिति है। लेकिन इस बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के लिए यह अच्छी खबर है कि अशोक गहलोत के मुकाबले मुख्यमंत्री के तौर पर पायलट को पहली पसंद बताया है। गहलोत को जहां 24 प्रतिशत वहीं पायलट को 36 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। यह दूसरा अवसर है, जब एबीपी न्यूज के सर्वे में भाजपा को हराया गया है। हालांकि इससे पहले आज तक न्यूज चैनल और दैनिक भास्कर ने जो सर्वे जारी किए, उसमें राजस्थान में भाजपा की हार का आंकलन किया गया है। मीडिया घरानों के चुनावी सर्वे के विश्लेषणों को भाजपा झूठा ही बताएगी। लेकिन यह भी सही है कि अभी तक किसी भी सर्वे ने भाजपा की जीत नहीं बताई है।
विलम्ब से मतदान क्यों?ः
एमपी और छत्तीसगढ़ में मतदान 28 नवम्बर तक हो जाएगा, लेकिन राजस्थान में 7 दिसम्बर को मतदान रखा गया है। हालांकि यह निर्णय संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग का है, इसलिए कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है। लेकिन भाजपा के बड़े नेता इस बात से खुश है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव से फ्री होने के बाद राजस्थान में हालात सुधारने का भरपूर अवसर मिलेगा।
एस.पी.मित्तल) (07-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===============

No comments:

Post a Comment