Tuesday 31 March 2015

शीघ्र सुधारे जाएंगे नेहरू अस्पताल के हालात

शीघ्र सुधारे जाएंगे नेहरू अस्पताल के हालात
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियन्ता बी.एल. बैरवा ने कहा है कि संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में निर्माण से जुड़ी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं अस्पताल परिसर का दौरा भी करेंगे।
शहर के जागरुक लोगों की संस्था 'हम लोगÓ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बैरवा से मुलाकात की। इस मुलाकात में बैरवा को बताया गया कि विगत दिनों संस्था के प्रतिनिधियों ने अस्पताल के प्रमुख स्थानों का दौरा किया।  तो निर्माण विभाग से जुड़ी अनेक समस्याएं सामने आई। प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियन्ता बैरवा को वे सभी पत्र सौंपे जो नेहरू अस्पताल के अधीक्षक ने लिखे थे। इन पत्रों में बताया गया कि निर्माण विभाग को अस्पताल में कौन-कौन से कार्य करने हैं। अस्पताल की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कई बार पत्र लिखे गए। अस्पताल अधीक्षक के पत्रों को गंभीरता से लेते हुए बैरवा ने तत्काल सहायक अभियन्ता यादराम से टेलीफोन पर बात की और निर्देश दिए कि अस्पताल के अधीक्षक ने जिन-जिन समस्याओं का उल्लेख किया है। उनका समाधान शीघ्र करवाया जाए। बैरवा ने इस बात पर अफसोस जताया कि टीबी अस्पताल के वार्ड का शौचालय पिछले दो वर्ष से बंद पड़ा है। बैरवा ने 'हम लोगÓ संस्था की जागरुकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले कुछ ही दिनों में हम लोग के प्रतिनिधियों के साथ अस्पताल परिसर का दौरा किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण विभाग से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान गंभीरता और तत्परता के साथ किया जाएगा। बैरवा ने स्वीकार किया कि अस्पताल भवन की मरम्मत और अन्य छोटे-बड़े कार्य की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की है। इसके लिए अस्पताल परिसर में दो स्थानों पर सहायक अभियन्ता के कार्यलय भी बना रखे हैं। इन दोनों कार्यालयों में शिकायत का रजिस्टर भी है। इस रजिस्टर में अस्पताल के अधिकारी और चिकित्सक तो शिकायत दर्ज करवा ही सकते हैं। साथ ही आम व्यक्ति भी शिकायत लिखा सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस बात के पुख्ता इंतजाम करेंगे कि रजिस्टर में शिकायतें आसानी से दर्ज हो जाए। बैरवा ने कहा कि अस्पताल भवन के बड़े कार्य तभी सम्भव होंगे, जब राज्य सरकार बजट का आवंटन करेंगी। उन्होंने बताया कि बड़े कार्यों के लिए चिकित्सा विभाग ही प्रस्ताव तैयार करता है। विभाग की ओर से कोई प्रस्ताव करता है विभाग की ओर से कोई प्रस्ताव मिला तो उस पर भी जल्द से जल्द अमल किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में डी.एल. त्रिपाठी, आर.के. नाहर, डॉ. अशोक मित्तल, अन्नत भटनागर, सुरेश माथुर, डी.एस. माथुर आदि शामिल हैं।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

No comments:

Post a Comment