Tuesday 30 May 2017

#2632
वेदांत के विद्वान स्वामी अद्वैतानंद महाराज का देवलोक
=======================
अजमेर के पुष्कर रोड स्थित अद्वैतानंद वेदांत आश्रम के महंत स्वामी अद्वैतानंद महाराज का लम्बी बीमारी के बाद 30 मई को जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में देवलोक हो गया। गमगीन माहौल में स्वामी  जी की पार्थिव देह जयपुर से अजमेर लाई गई और साधु परम्परा के अनुरुप पार्थिव देह को समाधि दी गई। आश्रम के प्रवक्ता स्वामी पृथ्वीपुरी ने बताया कि स्वामी अद्वैतानंद ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में ही संन्यास लिया था और वे वेदांत केसरी मनोहरदास महाराज के शिष्य बन गए। स्वामी मनोहरदास के सान्निध्य में ही स्वामी अद्वैतानंद वेदांत के विद्वान बने। साधु परम्परा के अनुरूप ही स्वामी अद्वैतानंद का सोडषी का समारोह बनाया जाएगा। तभी उनके उत्तराधिकारी को चादर औढ़ाई जाएगी। स्वामी अद्वैतानंद ने अपने महंत के कार्यकाल में वेदांत आश्रम की संपत्तियों की सार-संभाल भी अच्छी तरह से की। उनके देवलोक गमन पर संत समाज में शोक का माहौल है।
(एस.पी.मित्तल) (30-05-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

No comments:

Post a Comment