Monday 17 September 2018

ओबीसी की जातियों को सत्ता में भागीदारी दिलवाने के लिए अमित शाह ने प्रदेश मोर्चे के अध्यक्ष भडाना की पीठ थपथपाई

ओबीसी की जातियों को सत्ता में भागीदारी दिलवाने के लिए अमित शाह ने प्रदेश मोर्चे के अध्यक्ष भडाना की पीठ थपथपाई
===========

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 16 सितम्बर को पाली के बांगड़ मैदान में राजस्थान के ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआंे के सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन के मंच से ही शाह ने मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना की प्रशंसा की। शाह ने कहा कि भडाना ने मुझे उन 84 जातियों की सूची दी है जो राजस्थान में ओबीसी वर्ग में आती है। इन जातियों के प्रतिनिधियों को राजस्थान में भाजपा की सरकार में किसी न किसी रूप से शामिल किया गया है। शाह ने कहा कि भडाना ने अपने संगठन और सरकार का पक्ष प्रभावी तरीके से रखा है। शाह ने जिस अंदाज में भडाना की प्रशंसा की उससे सम्मेलन में आए प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। असल में सम्मेलन के शुभारंभ पर भडाना ने शाह को मोर्चे की संगठनात्मक कार्यशैली से अवगत कराया। शाह को बताया गया कि 84 जातियों में से 40 जातियांे के प्रतिनिधि विधायक हैं या फिर किसी निगम बोर्ड के अध्यक्ष शेष जातियों के प्रतिनिधि भी किसी न किसी सरकारी कमेटी के सदस्य हैं। संगठन की दृष्टि से भी प्रदेशभर में 84 जातियों के लोगों को जोड़ा गया है। 40 जिला इकाईयों और 1 हजार 46 मंडल इकाईयों के माध्यम से कोई 21 हजार कार्यकर्ता सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। मोर्चे के कार्यकर्ता मंडल स्तर पर भाजपा संगठन को सहयोग दे रहे हैं। 84 जातियों की समस्याओं के समाधान में भी मोर्चे की भूमिका रहती है। मोर्चे का यह भी प्रयास है कि केन्द्र और राज्य की सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन जातियों के लोगों को ज्यादा से ज्यादा दिलवाया जावे। मोर्चे को मजबूत बनाने के लिए अब तक वे दो बार प्रदेशव्यापी दौरा कर चुके हैं। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी खासतौर से उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशंसा की उससे भडाना भी अब गदगद हैं। मोबाइल नम्बर 9929590191 पर भडाना को बधाई दी जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (17-09-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े
  

No comments:

Post a Comment