Friday 28 September 2018

अश्विनी पाठक के सुंदरकांड पाठ की तैयारी पूरी।

अश्विनी पाठक के सुंदरकांड पाठ की तैयारी पूरी। अजमेर के दाहरसेन स्मारक को सजाया।
====

सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक अश्विनी पाठक के द्वारा 29 सितम्बर को सायं छह बजे अजमेर के कोटड़ा स्थित दाहर सेन स्मारक पर  सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। श्रीसिद्धेश्वर महादेव सुंदरकांड प्रबंध समिति के राजेन्द्र नरचल, पूर्व पार्षद कमल बैरव, शंकर सिंह राठौड, अनिता नरचल, नीता गुप्ता, नेहा जोशी, लता तायल, पिंकी गुप्ता, शीला शर्मा, अभिषेक शुक्ला, अनिश कपूर, सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि आसन की बुकिंग करवाने वाले व्यक्ति को समिति की ओर से सुंदरकांड पुस्तिका, तुलसी का पौधा, बैठने का आसन आदि सामग्री दी जाएगी। सुंदरकांड पाठ की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि अश्विनी पाठक पिछले 19 वर्षों से रोजाना सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं। अजमेर में यह छह हजार 851वां सुंदरकांड का पाठ होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी मोबाइल न म्बर 9414300154 तथा 9928010011 पर कमल बैरवा से ली जा सकती है। 
एस.पी.मित्तल) (28-09-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment