Thursday 20 September 2018

अपने ही समर्थकों ने दिया स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के घर के बाहर धरना।

अपने ही समर्थकों ने दिया स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के घर के बाहर धरना। वायदा खिलाफी का आरोप। सरकार को बताया निकम्मा। 
=======

20 सितम्बर को राजस्थान के स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी जब अपने विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी से करवा रहे थे, तभी देवनानी के अजमेर स्थित फाॅयसागर रोड स्थित निवास के बाहर अखिल राजस्थान सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। यह कर्मचारी संघ भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा हुआ है। संघ के संरक्षक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता मूलसिंह पंवार ने  कहा कि कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने, सातवें वेतन आयोग व गे्रच्युटी का लाभ देने आदि की मांगों पर समझौता हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी मंत्री देवनानी कर्मचारियों को लाभ नहीं दे रहे हैं। इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों को मजबूरन देवनानी के घर के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय मजदूर संघ से जुड़े अनेक कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। पंवार ने सरकार को निकम्मा बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 
देवनानी ने पुलिस से हटवाया धरनाः
सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े महिला और पुरुष कर्मचारी जब देवनानी के निजी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी देवनानी ने पुलिस को निर्देश दिए कि प्रदर्शनकारियों को उनके घर के बाहर से हटाया जाए। देवनानी का निर्देश मिलते हुए क्षेत्र के डीएसपी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को धरना समाप्त करने की हिदायत दी। पुलिस की सख्ती के बाद सभी कर्मचारियों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना शुरू कर दिया है। संघ के प्रदेश महामंत्री बनवारीलाल मालब ने बताया कि यह धरना लगातार जारी रहेगा। 
एस.पी.मित्तल) (20-09-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
अपने वाट्सएप ग्रुप को 7976585247 नम्बर से जोड़े

No comments:

Post a Comment