Tuesday 29 June 2021

आखिर 18 वर्षीय सिक्ख लड़की से 55 वर्ष के अधेड़ का निकाह कितना उचित। अधेड़ पहले ही दो बीवियों का शौहर है।यह घटना पाकिस्तान वाले कश्मीर में नहीं बल्कि हमारे कश्मीर में हुई है। देशभर में सिक्ख समुदाय में गुस्सा।

पंजाब के अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा दो दिन से जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में डेरा जमाए हैं। सिरसा और उनके समर्थक उस 18 वर्षीय सिक्ख लड़की को आजाद करवाना चाहते हैं जिसका निकाह 55 वर्षीय एक अधेड़ के साथ जबरन करवाया गया। सिरसा का आरोप है कि निकाह से पहले लड़की के चाचा को गिरफ्तार करवाया गया और रात 10 बजे लड़की को अदालत में पेश कर एक तरफा कार्यवाही कर ली गई। यहां तक लड़की के माता-पिता को भी अदालत में नहीं जाने दिया। सिरसा ने रात 10 बजे हमारे कश्मीर में अदालत के खुलने पर भी आश्चर्य जताया। सवाल उठता है कि क्या एक 18 वर्षीय लड़की का निकाह 55 वर्षीय अधेड़ के साथ करवाना उचित है? वह भी तब जब अधेड़ व्यक्ति पहले से ही दो बीवियों का शौहर है। इस घटना को लेकर सिरसा ने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, इस कॉन्फ्रेंस में सिरसा ने कश्मीर के मुस्लिम नेताओं को भी आमंत्रित किया, लेकिन सिरसा को इस बात का अफसोस रहा कि एक भी मुस्लिम नेता शामिल नहीं हुआ। सिरसा ने स्पष्ट कहा है कि जब लड़की परिजनों को नहीं मिलेगी, तब तक देश में सिक्खों का प्रदर्शन जारी रहेगा। सिरसा की मांग है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर में भी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तरह धर्म परिवर्तन कानून बनना चाहिए। कश्मीर में इस तरह की घटनाएं बेहद शर्मनाक है, जिसे सिक्ख समुदाय कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी यदि ऐसी समाज विरोधी घटनाएं हो रही है तो यह बेहद अफसोसनाक है। क्या कोई 18 वर्षीय लड़की को दो बीवियों वाले 55 वर्ष के अधेड़ से निकाह करने पर सहमति दे सकती है? सिरसा ने कहा कि इस निकाह की भी जांच पड़ताल होनी चाहिए। इस मामले में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
हमारे कश्मीर में हुई है यह घटना:
गैर मुस्लिम लड़कियों से जबरन निकाह की घटनाएं पाकिस्तान में होती रहती हैं, लेकिन ताजा घटना हमारे कश्मीर में हुई है। यह घटना तब हुई है जब कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है। रात 10 बजे अदालत खुलने से हालातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
S.P.MITTAL BLOGGER (29-06-2021)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9799123137
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment