Thursday, 30 July 2026

 

तो राहुल गांधी चाहते हैं कि देश विरोधी तत्व संसद में घुस जाए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की रणनीति बताती है कि राहुल को लोकसभा में बोलना ही नहीं था।

आखिर प्रतिपक्ष के नेता के लोकतंत्र विरोधी आचरण को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा?

न राहुल गांधी माफी मांगेंगे और न मानसून सत्र चल पाएगा।
=============

29 जुलाई को कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में जो आचरण किया, उस से प्रतीत होता है कि वे चाहते हैं कि देश विरोधी तत्व संसद में घुस जाए। राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस के सांसद नहीं है बल्कि प्रतिपक्ष के नेता भी है, इसलिए उनसे उम्मीद की जाती है कि वे लोकतंत्र की परंपराओं के अनुरूप संसद में मर्यादित आचरण करें। प्रतिपक्ष के नेता का पद होने के कारण राहुल गांधी को लोकसभा में हर विषय पर बोलने का अधिकार है, लेकिन संसद की कार्यवाही बताती है कि राहुल गांधी जब भी बोलते हैं तो विवाद हो जाता है। 29 जुलाई को राहुल गांधी को लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोलना था, लेकिन उन्होंने शुरुआत ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर हमले के साथ की। राहुल ने कहा कि गत 20 जुलाई को जब कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता जंतर मंतर से संसद भवन की ओर आ रहे थे, तब अतिम शाह ने गृह मंत्री के अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए छात्रों पर गोलियां चलवा दी। स्वाभाविक था कि राहुल के इस कथन पर सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद ने ऐतराज जताते। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, पहली बात तो छात्रों पर गोली चली ही नहीं और मौके पर हालातों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारियों की होती है। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी को अपने झूठे कथन के लिए माफी मांगनी पड़ेगी। हंगाम के बीच संशोधन विधेयक को तो पारित कर दिया गया, लेकिन फिर लोकसभा का संचालन नहीं हो सका।
 
राहुल को तो बोलना ही नहीं था:
संसद में हंगामे के बाद थोड़ी ही देर में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस की रणनीति बताती है कि राहुल  को संसद में बोलना ही नहीं था। राहुल गांधी ने कहा, उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, इसलिए वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने वीडियो के माध्यम से जिस तरह प्रेजेंटेशन दिया उस से जाहिर था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी पहले से ही कर रखी थी। राहुल गांधी तय करके गए थे कि उन्हें लोकसभा के बजाए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात को रखना है। राहुल ने पूर्व नियोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर गोली चलाने के आरोप लगाए।
 
संसद निशाने पर:
राहुल गांधी 20 जुलाई के कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह पर हमलावर है। दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट बता रही है कि कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च के प्रदर्शन में करीब तीन हजार अपराधी प्रवृत्ति के युवा शामिल थे। इन्हीं लोगों ने जंतर मंतर के धरने के दौरान देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भद्दी गालियां दी। पुलिस का प्रयास था कि कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ताओं को बैरिकेट्स लगाकर रोका जाए, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं रुके तो फिर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के अधिकारियों का मानना रहा कि यदि बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को नहीं रोका जाता तो संसद पर हालात बिगड़ जाते। यानी देश विरोधी तत्व संसद में घुस सकते थे। क्या राहुल गांधी यहीं चाहते है कि देश विरोधी तत्व संसद में घुस जाए?

कब तक बर्दाश्त:
राहुल गांधी संसद में जो अमर्यादित आचरण कर रहे हैं उसे आखिर कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? सब जानते हैं कि कांग्रेस की वजह से ही संसद का गत बजट सत्र भी नहीं चल पाया था। इसी प्रकार शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। राहुल गांधी और कांग्रेस की रणनीति के तहत ही अब चालू मानसून सत्र भी चल नहीं पाएगा। राहुल गांधी मांग कर रहे है कि केंद्रीय गृहमंत्री इस्तीफा दे, जबकि भाजपा के सांसद अब राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रहे है। राहुल गांधी ने स्पष्ट कह दिया है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। सवाल उठता है कि आखिर राहुल गांधी के अमर्यादित आचरण को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा? यह माना कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। लेकिन देखा जा रहा है कि भारत में विपक्ष सिर्फ नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र में हार जीत का फैसला चुनाव से होता है। कांग्रेस और विपक्षी दल चुनाव में लगातार हार रहे हैं। इस हार के कारण ही कई क्षेत्रीय दल राज्यों की सत्ता से बाहर हो गए है तथा लाख कोशिश के बाद भी कांग्रेस केंद्र में सरकार नहीं बना पा रही है। कहा जा सकता है कि बगैर राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेता छटपटा रहे हैं। यही वजह है कि संसद को भी चलने नहीं दिया जा रहा है। 

S.P.MITTAL BLOGGER ( 30-07-2026)

Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511


No comments:

Post a Comment