Thursday, 2 July 2026
अजमेर के एक भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी कोलकाता में तो दूसरी विधायक अनिता भदेल दिल्ली में सक्रिय।
दोनों का उद्देश्य राजस्थान का विकास।
बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू।
=====================
2 जुलाई को अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी (राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष) कोलकाता में प्रवासी राजस्थानियों के साथ रहे तो अजमेर दक्षिण की भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल (पूर्व मंत्री) दिल्ली में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सक्रिय दिखी। देवनानी से कोलकाता में प्रवासी राजस्थानियों से आग्रह किया कि वह अपनी मातृभूमि राजस्थान में भी निवेश करे। कोलकाता में देवनानी का 15 से भी ज्यादा सामाजिक संगठनों ने शानदार स्वागत किया। इनमें ब्यावर स्थित श्री सीमेंट के चेयरमैन हरिमोहन बांगड भी शामिल रहे। इसी दिन देवनानी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। वही भाजपा विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मुलाकात कर जनहित से जुड़े मुद्दों पर विमर्श किया। भदेल ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई। भदेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दिल्ली कैंट से वाया रींगस जंक्शन (श्री खाटूश्याम जी) से अजमेर तक प्रतिदिन वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही अजमेर ब्यावर, सोजत मारवाड़ और जोधपुर से पाली के बीच प्रतिदिन सुबह शाम डेम ट्रेन संचालित करने की मांग रखी। यानी अजमेर के दोनों भाजपा विधायक राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अजमेर में इन दोनों विधायकों की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देवनानी और भदेल लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए हैं।
बांध में पानी की आवक:
अजमेर जयपुर, टोंक, दौसा जिले के एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध में बरसात के पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध के पानी की निगरानी रखने वाले इंजीनियरों के अनुसार तीन जुलाई को सुबह 8 बजे बांध का जलस्तर 313.57 मीटर माप गया। गर्मी के दिनों में बांध का जल स्तर 313.50 मीटर तक चला गया था। यानी बांध में करीब 7 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। बांध में पानी की आवक से चार जिलों के लोगों ने राहत महसूस की है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 03-07-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment