Wednesday, 1 July 2026
श्री गंगानगर में दुष्कर्म के अड्डे बनी तीन होटलों को मिट्टी में मिलाया।
ऐसी कार्यवाही राजस्थान भर में होनी चाहिए।
==============
एक जुलाई को राजस्थान के श्रीगंगानगर में होटल जॉय इन, होटल ड्रीम और होटल सफायर पर जेसीबी चलाकर मिट्टी में मिला दिया गया।आरोप है कि होटलें दुष्कर्म के अड्डे बनी हुई थी। हाल ही में एक मामला एक नाबालिग का सामने आया। इन होटलों के संचालकों ने नाबालिग को अपने होटल में रखा और फिर कई युवकों से गैंग रेप करवाया। एक जुलाई को प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए इन होटलों पर जो कार्यवाही की उसकी अब सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। राजस्थान में संभवत: अब यह पहला अवसर होगा, जब दुष्कर्म के आरोप के मद्देनजर एक साथ तीन होटलों पर जेसीबी चलाई गई। स्वाभाविक है कि इतनी बड़ी कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सहमति ली होगी। श्रीगंगानगर में होटलों पर जो कार्यवाही हुई वैसी कार्यवाही राजस्थान भर में होना चाहिए। असल में राजस्थान के शहरों में अनेक होटलों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हैं। कई बार तो क्षेत्रीय नागरिक भी शिकायत करते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। अनेक बार बलात्कार की शिकार युवती होटल का नाम भी बताती है, लेकिन फिर भी कार्यवाही नहीं होती। श्रीगंगानगर के प्रशासन ने तीन होटलों पर जेसीबी चलाकर सराहनीय काम किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चाहिए कि श्रीगंगानगर जैसी कार्यवाही राजस्थान भर में करवाई जाए। तभी होटल संचालकों में भय होगा। बलात्कार की घटना के बाद कोई होटल संचालक अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता है। जिस होटल में दुष्कर्म हुआ, उसके लिए होटल का मालिक भी जिम्मेदार है। कई बार देखा गया है कि मोटे किराये के लालच में संदिग्ध व्यक्तिों को होटल का कमरा दे दिया जाता है।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 02-07-2026)
Website- www.spmittal.in
Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog
Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11
Blog- spmittal.blogspot.com
To Add in WhatsApp Group- 9166157932
To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment