Monday, 12 October 2026

पंचायतराज चुनाव में पहले चरण के नामांकन का 13 अक्टूबर को अंतिम दिन, लेकिन अभी तक भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं। शहरी निकाय के मुकाबले पंचायत चुनाव में ज्यादा घमासान। ================= पंचयतीराज चुनाव के पहले चरण में जिन 16 जिला परिषदों में चुनाव होना है, वहां उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। आज 11 अक्टूबर हो जाने के बाद भी कांग्रेस और भाजपा ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के उम्मदवारों की घाष्ज्ञणा नहीं की है, जबकि दोनों ही दल दावा करते हैं उनका संगठन प्रदेश भर में मजबूत है। यदि इन दलों का संगठन मजबूत होता तो नामांकन शुरू होने से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाती। नामांकन 8 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। अब यदि 12 अक्टूबर को उम्मीदवारों की घोषणा होती है तो सभी उम्मीद अंतिम दिन 13 अक्टूबर को ही नामांकन करेंगे। इससे निर्वाचन विभाग को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जब उम्मीदवार और उनके समर्थको ंकी भीड़ एक साथ आती है तो फिर कानून व्यवस्था बिगडऩे की भी संभावना होती है। हाल ही में संपन्न शहरी निकाय के चुनाव में भी भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीरवारों की घोषणा ऐन मौके पर की और उम्मीदवारों के सिबंल सीधे निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवाए। शहरी निकाय के मुकाबले पंचायती राज का चुनाव 15 गुना बड़ा है। ऐसे में इन चुनावों में ज्यादा घमासान होगा। जब राजनीतिक दल उम्मीदवारों की घोषणा में जरूरत से ज्यादा विलंब कर रहे हैं, तब घमासान और बढऩे की आशंका है। शहरी निकाय के चुनाव में सबसे ज्यादा हड़बड़ी कांग्रेस में देखने को मिली थी। भीलवाड़ा नगर निगम में जो 17 उम्मीदवारों के सिंबल कांग्रेस की ओर से जमा ही नहीं करवाए गए। हालांकि बगावत का सामना दोनों ही दलों को करना पड़ा। पहले चरण का मतदान 22 अक्टूबर को होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 20 नवंबर को एक साथ होगी। S.P.MITTAL BLOGGER ( 11-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment