Tuesday, 13 October 2026

इस बार भी राजेंद्र रावत को अजमेर जिला परिषद के सदस्य के चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिला। राजनीति में वादा कोई मायने नहीं रखता। ================= अजमेर जिला परिषद के सदस्य के चुनाव में 13 अक्टूबर को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें वार्ड 26 से श्रीमती पूजा भंसाली (भाजपा नेता अमित भंसाली की पत्नी) तथा वार्ड 27 से अर्जुन रावत (अजमेर ग्रामीण की निवर्तमान प्रधान सीमा रावत के पति) को उम्मीदवार बनाया गया है। इन दोनों वार्डों से भाजपा के नेता राजेंद्र रावत ने दावेदारी जताई थी। रावत के समर्थकों का कहना है कि गत विधानसभा के चुनाव में पुष्कर क्षेत्र के उम्मीदवार और मौजूदा समय में केबिनेट मंत्री सुरेश रावत और उनके भाई कुंदन सिंह रावत , राजेंद्र रावत के घर आए और वादा किया था कि आगाजी जिला परिषद के चुनाव में सदस्य का उम्मीदवार बनाया जाएगा और यदि राजनीतिक समीकरण सही हुए तो राजेंद्र रावत को जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार भी बनाया जाएगा। रावत भाईयों और रावत समुदाय के नेतोओं के वादे पर भरोसा कर राजेंद्र रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। तब उन्होंने विधानसभा के चुनाव में सुरेश रावत को जितवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब रावत समुदाय के दिग्गज नेता भाजपा की खुली खिलाफ कर रहे थे, तब राजेंद्र रावत पूरी निष्ठा के साथ खड़े थे, लेकिन अब जब वादा पूरा करने का समय आया तो सुरेश रावत सहित सभी नेता अपने वादे से मुकर गए। विधानसभा चुनाव में राजेंद्र रावत के घर आने वालों में अर्जुन रावत भी शामिल थे। समर्थकों को इस बात से निराशा है कि राजेंद्र रावत जैसे रावत समाज के नेता को भाजपा ने उम्मीदवार नहीं बनाया है। जबकि सब जानते हैं कि अमित भंसाली का परिवार जमीनों के कारोबार से जुड़ा हुआ है, जबकि अर्जुन रावत की पत्नी सीमा रावत निवर्तमान प्रधान है। S.P.MITTAL BLOGGER ( 14-10-2026) Website- www.spmittal.in Facebook Page- www.facebook.com/SPMittalblog Follow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11 Blog- spmittal.blogspot.com To Add in WhatsApp Group- 9166157932 To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment