Sunday 14 December 2014

सादगी, सप्तक और सुनील जी का जन्म दिन

सादगी, सप्तक और सुनील जी का जन्म दिन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अजमेर के महानगर संघ चालक सुनील दत्त जैन का जन्म दिन सांस्कृतिक संस्था 'सप्तक के द्वारा बहुत ही सादगी और अनौखे अंदाज में मनाया गया। 'सप्तक के जन्मदाता ललित शर्मा पिछले लम्बे समय से अपने मित्रों का जन्मदिन सामूहिक तौर पर मनाते आ रहे हैं। ललित सप्तक से जुड़े व्यक्तियों से सौ-सौ रुपए एकत्रित कर सामूहिक भोज का आयोजन करते हैं और इसी में संबंधित मित्र का जन्म दिन भी हर्षोल्लास के साथ मना लिया जाता है। इस बार 13 दिसम्बर को संघ के महानगर संघ चालक सुनील जी का जन्म दिन भी सादगी से मनाया गया। सप्तक से जुड़े सदस्य फॉयसागर रोड स्थित काली माई के मंदिर के पास वाली गली में रहने वाले समाजसेवी सुरेश शर्मा के निवकास पर एकत्रित हुए। इस छोटे से आयोजन में देशभक्ति और धार्मिक भजनों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों ने दी। सुनील जी ने भी अपनी उपस्थिति बेहद  ही सादगी के साथ दर्ज करवाई। भाजपा के मंत्री, विधायक आदि बड़े-बड़े नेता भले ही नतमस्तक होते हों, लेकिन सुनील जी सप्तक के साधारण कार्यकर्ता की तरह भजनों का आनंद लेते रहे। इस जन्मदिन समारोह में न तो कोई केक काटा गया और न ही मोमबत्ती जला कर बुझाई गई। भजन संध्या के बाद भोजन को भी प्रसाद के तौर पर परोसा गया। उपस्थित सभी ने ललित शर्मा को इस बात की बधाई दी। उन्होंने एक अच्छा आयोजन किया है। सप्तक द्वारा जन्म दिन मनाए जाने पर सुनील जी ने भी सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विश्व मे भारतीय संस्कृतिक ही एक साफ संस्कृति है, जो सामूहिकता को बढ़ावा देती है। हमारी संस्कृति में सभी का समावेश है।
-(एस.पी.मित्तल)(spmittal.blogspot.in)

No comments:

Post a Comment