Monday 26 April 2021

अजमेर के चिकित्सा मंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक की हेल्पलाइन, लेकिन फिर भी मरीज और परिजन परेशान।सांसद भागीरथ चौधरी ने भी जारी किए मोबाइल नम्बर। विधायक वासुदेव देवनानी ने तो टेलीफोन सेवा के 6 डॉक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर भी दिए।

अजमेर जिले में यदि कोई व्यक्ति कोरोना काल में परेशान है तो उसकी मदद के लिए प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और जिला प्रशासन तैयार बैठा है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को भी कोई परेशानी नहीं होगी। चाहे ऑक्सीजन की जरुरत हो या फिर रेमडेसिवीर इंजेक्शन की। हर परेशानी का समाधान हेल्पलाइन कंट्रोल रूम आदि के नम्बरों पर किया जाएगा। सेवाभावियों ने कोरोना काल में ऐसे फोन नम्बर हाल ही में जारी किए हैं। परेशान लोगों की मदद के लिए ऐसे सेवाभावियों के फोन नम्बर एक साथ ब्लॉग में दिए जा रहे हैं।  पाठक स्वयं देखेंगे कि कितने लोग कोरोना पीड़ित व्यक्तियों की मदद के लिए तत्पर हैं। जिन लोगों के परिजन अजमेर जिले के अस्पतालों में भर्ती हैं या घरों पर क्वारंटाइन हैं, वे इन नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कोरोना में चौबीस घंटे के लिए हेल्प डेस्क चालू की है। फोन नम्बर 0145-2940560 और 0145-2631111 पर फोन कर मदद प्राप्त की जा सकती है। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने भी 0145-2422517 (प्रात: 6 से रात्रि 9 बजे तक) और 0145-2621111 (24 घंटे) नम्बर सार्वजनिक किए हैं। इसी प्रकार अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने भी सांसद हेल्पलाइन के नंबर जारी किए हैं। मोबाइल नम्बर 9414011998 और 9414011798 पर संवाद कर सांसद से मदद ली जा सकती है। अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने तो कोरोना पीड़ितों का विशेष ख्याल रखा है। 26 अप्रैल को देवनानी ने विधायक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। इसके लिए हेल्प लाइन नम्बर 9414155744, 9414002423, 9829642462, 8058791141, 900121620 व 9214396516 जारी किए हैं। जो लोग घरों पर क्वारंटीन हैं वे 9414002423 व 9828543799 फोन पर नि:शुल्क भोजन मंगवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त डॉक्टर कुलदीप चौधरी मोबाइल नम्बर 9950081824 (सुबह 9 से 11 बजे तक), डॉक्टर प्रकाश नारवानी 9828253790 (प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक), डॉक्टर राजेश गोयल 9414237887 (दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक), डॉक्टर प्रियशील हाड़ा 9352001082 (दोपहर 3:30 से सायं 6 बजे तक), डॉक्टर सुधीर खन्ना 9414008722 (प्रात: 6 से 7:30 बजे तक), राजेश खत्री 8949906261 (सायं 5:30 से 7:30 बजे तक) से संवाद किया जा सकता है। ये सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर नि:शुल्क सेवाएं देंगे। देवनानी ने अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के 13 मेडिकल स्टोर के नाम और मोबाइल नम्बर भी जारी किए हैं। जरूरतमंद व्यक्ति फोन कर इन स्टोरों से दवाएं अपने घरों पर मंगवा सकते हैं।
1. राजमेडिकल स्टोर फॉयसागर रोड -9799137933,
2. ममता मेडिकल स्टोर देहली गेट 7597392568
3. प्रकाश मेडिकल स्टोर चौरसियावास रोड 9214629226
4. आनंद मेडिकल स्टोर डिग्गी बाजार 9351251346
5. गुलाब मेडिकल स्टोर केसरगंज 9828733124
6.कुंदन मेडिकल स्टोर कुंदन नगर 7737992783
7. हार्दिक मेडिकल कलेक्ट्रेट के पास 9828513045
8. चन्द्रा मेडिकल वैशाली नगर 9829071320
9. उमंग मेडिकल स्टोर बीके कौल नगर 9828668117
10. हरिओम मेडिकल पुलिस लाइन 9214998148
11. श्री शुभम मेडिकल स्टोर कृष्ण गंज 7014265221
12. श्री सांई मेडिकल पंचशील 9414265377  तथा
13. कृष्णा मेडिकल स्टोर नया बाजार 9414212817 पर संपर्क कर दवाई मंगवा सकते हैं। देवनानी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति उनके मोबाइल नम्बर 9414155744 पर भी संपर्क कर सकते हैं।  
S.P.MITTAL BLOGGER (26-04-2021)
Website- www.spmittal.in
To Add in WhatsApp Group- 9602016852
To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment