Tuesday, 15 September 2026

बिकने वाले बाड़ों में बंद। क्या भास्कर अखबार के इस शीर्षक पर भाजपा-कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है? शहरी निकायों के 10168 वार्डों का चुनाव परिणाम 14 सितंबर को। राजस्थान के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड-फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल। ================= राजस्थान में शहरी निकायों के चुनाव का मतदान 11 सितंबर को हो गया। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों को होटलों और रिसोर्ट में सुरक्षित रख लिया। कोई दल उम्मीदवारों की खरीद फरोख्त न कर सके इसके लिए दोनों ही दल सतर्कता बरत रहे हैं। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण की बात कही है तो कांग्रेस ने संवाद करने की। उम्मीदवारों के होटल रिसोर्ट में रहने को लेकर 13 सितंबर को भास्कर अखबार ने जो खबर प्रकाशित की है उसका शीर्षक बिकने वाले बड़ों में बंद लगाया है। इस शीर्ष का मतलब है कि उम्मीदवार बिक न जाए, इसलिए बाड़ों में बंद कर दिए गए है। सवाल उठता है कि क्या भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ऐसे कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है जो पार्षद चुनने के बाद बिल जाएंगे? सवाल यह भी है कि क्या इस शीर्षक पर भाजपा और कांग्रेस को कोई एतराज नहीं है? भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा माने या नहीं, लेकिन भास्कर अखबार का यह शीर्षक दोनों दलों की छवि खराब करने वाला है। देखना होगा कि अखबार के इस शीर्षक पर मदन राठौड़ और डोटासरा की क्या प्रतिक्रिया होती है। लेकिन यह भी सही है कि दोनों ही दलों को अपने उम्मीदवारों की वफादारी पर भरोसा नहीं है। यदि उम्मीदवार अपनी पार्टी के प्रति वफादार होते तो मतदान के बाद होटल और रिसोर्ट में नहीं ले जाना पड़ता। दोनों ही दलों को अपने उम्मीदवारों की वफादारी पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। परिणाम 14 को: 309 शहरी निकायों के 10168 वार्डों के चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित होंगे। चूंकि इस बार ईवीएम के जरिए मतदान हुआ है, इसलिए माना जा रहा है कि प्रातः 11 बजे तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित हो जाएंगे। मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि 10245 वार्डों में से 77 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इनमें से 44 भाजपा तथा 16 कांग्रेस के पार्षद चुने गए है। इसके साथ ही 17 निर्दलीय उम्मीदवारों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।  निगमों पर भाजपा का कब्जा: फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल ने 13 सितंबर को राजस्थान के सभी दस नगर निगमों के चुनाव का महा एग्जिट पोल प्रसारित किया है। चैनल की ओर से दावा किया गया कि मतदान के बाद सभी 10 निगमों में विस्तृत सर्वे करवाया गया है। फर्स्ट इंडिया चैनल के सर्वे के अनुसार सभी 10 निगमों में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को बढ़त है, यानी अजमेर, कोटा, जोधपुर,उदयपुर,जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, पाली और भीलवाड़ा के नगर निगमों में भाजपा के मेयर बनेंगे। चैनल की ओर से दावा किया गया है कि एक भी निगम में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं है। चैनल ने माना कि निगमों से जुड़े सभी शहरों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोड शो हुए, इन रोड शो का मतदाताओं पर व्यापक असर हुआ। रोड शो के कारण ही भाजपा को बढ़त मिली है।    S.P.MITTAL BLOGGER ( 13-09-2026) Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511

No comments:

Post a Comment