Tuesday, 15 September 2026
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने अपने बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे हैं।
14 सितंबर को जो हार गया उसका प्रशिक्षण और संवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन जो जीता उसे 22 सितंबर तक बंधक रहना पड़ेगा।
16 सितंबर को निकाय प्रमुख के लिए नामांकन।
=================
राजस्थान में 309 शहरी निकायों के 10245 वार्डों में मतदान का दूसरा और अंतिम चरण 11 सितंबर को संपन्न हो गया। इसके साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी कर ली है। लेकिन इसके साथ ही दोनों दल अपने अपने बागी उम्मीदवारों पर भी नजर गढ़ाए हैं। दोनों ही दल बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर रहे है। कुछ स्थानों पर तो बागी उम्मीदवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। हालांकि दोनों ही दल पूर्ण बहुमत का दावा कर रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों के नेता बागी उम्मीदवारों को अपने खेमे में ला रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार 20 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों और 10 हजान से ज्यादा उनके रिश्तेदारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। यह दर्शाता है कि दोनों ही दलों के अपने उम्मीदवारों की वफादारी पर भरोसा नहीं है।
जो जीते वो 22 तक रहेंगे:
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को बाड़ाबंदी के शब्द पर ऐतराज हे। दोनों ही दलों के नेताओं का कहना है कि बाड़ाबंदी तो जानवरों के लिए होती है। जबकि हमारे उम्मीदवार तो किसी मकसद से एक स्थान पर एकत्रित हो रहे हैं। भाजपा ने इस एकत्रिकरण को प्रशिक्षण शिविर तथा कांग्रेस ने संवाद कैम्प का नाम दिया है। भाजपा के प्रशिक्षण और कांग्रेस के संवाद कैंप की हकीकत यह है कि 14 सितंबर को जब परिणाम आ जाएगा, तब हारने वाले उम्मीदवारों का प्रशिक्षण और संवाद तुरंत खत्म हो जाएगा। हारने वाले उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शिविर और संवाद कैम्प से बाहर कर दिया जाएगा, लेकिन जो जीता वह 22 सितंबर तक बंधक बना रहेगा। प्रशिक्षण और संवाद तभी समाप्त होगा, जब निकाय के उप प्रमुख का चुनाव हो जाएगा।
16 को नामांकन:
309 निकायों के प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना 15 सितंबर को जारी होगी और अगले दिन 16 सितंबर को नामांकन होगा। यानी कांग्रेस और भाजपा की ओर से नगर पालिका में अध्यक्ष, नगर परिषद में सभापति और नगर निगम में मेयर के पद के लिए नामांकन करवाया जाएगा। इसी दिन पता चल जाएगा कि कौन सा नेता निकाय प्रमुख बनेगा। निकाय प्रमुख के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा। यानी राजनीतिक दलों को नवनिर्वाचित पार्षदों को इधर-उधर करने के लिए 6 दिन मिलेंगे।
S.P.MITTAL BLOGGER ( 12-09-2026)
Website- www.spmittal.inFacebook Page- www.facebook.com/SPMittalblogFollow me on Twitter- https://twitter.com/spmittalblogger?s=11Blog- spmittal.blogspot.comTo Add in WhatsApp Group- 9166157932To Contact- 9829071511
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment